20 अप्रैल को मेष, सिंह, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए चुनौतियाँ रहेंगी। मेष राशि वालों पर काम का दबाव, सिंह राशि वालों को बुरी खबर मिल सकती है। मकर राशि वाले कानूनी पचड़ों में फँस सकते हैं और कुंभ राशि वालों का बजट बिगड़ सकता है। 

Unlucky Rashifal 20 April 2025: 20 अप्रैल, रविवार का दिन 4 राशि वालों के नई परेशानी लेकर आ सकता है। इनकी लाइफ में दौड़-भाग की स्थिति बन सकती है। आपका कोई बड़ा निर्णय गलत साबित हो सकता है। लव लाइफ के मामले कोर्ट-कचहरी तक पहुंच सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे न होने से मन में टीस बनी रहेगी। ये हैं 20 अप्रैल, रविवार की 4 अनलकी राशियां- मेष, सिंह, मकर और कुंभ।

मेष वाले रहेंगे परेशान

इस राशि के लोग अपने काम की वजह से परेशान रहेंगे। टारगेट पूरा करने का दवाब बना रहेगा। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे, जिससे आत्मसम्मान में कमी आएगी। व्यर्थ के मामलों में पड़कर समय खराब करेंगे। पैसों को लेकर किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। कोर्ट-कचहरी के कामों में पैसा खर्च होगा।

सिंह वालों को मिलेगी बुरी खबर

इस राशि के लोगों को कोई बुरी खबर मिल सकती है, जिसके कारण इनका पूरा दिन खराब हो सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने को लेकर किसी से कहासुनी हो सकती है। परिवार में छोटी-छोटी बातों पर क्लेश की स्थिति बनेगी। बिजनेस में कमाई का मौका हाथ से निकल सकता है। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है।

मकर वाले फंसेंगे कानूनी चक्कर में

इस राशि के लोग किसी कानूनी चक्कर में पड़ सकते हैं। पुलिस स्टेशन के साथ-साथ कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ेंगे। दोस्तों के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। मनचाहा भोजन न मिलने से मन उदास रहेगा। संतान पर नजर रखने की जरूरत है नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा।

कुंभ वाले का बिगड़ेगा बजट

इस राशि के लोगों के सामने अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है, जिससे इनका बजट बिगड़ सकता है। कोई अनचाहा मेहमान घर आने से टेंशन बढ़ सकती है। माता-पिता की कोई बात आपको चुभ सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। सेहत का खास तौर पर ध्यान रखें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।