सार

18 अप्रैल वृष, कर्क, तुला, मकर और मीन राशि वालों के लिए कठिन रहेगा।  वृष राशि वालों को नुकसान, कर्क राशि वालों को ब्रेकअप, तुला राशि वालों को बीमारी, मकर राशि वालों को दुःख और मीन राशि वालों को जोखिम से बचना चाहिए।

Unlucky Rashifal 18 April 2025: 18 अप्रैल, शुक्रवार का दिन 5 राशि वालों के लिए बहुत ज्यादा परेशान करने वाला रहेगा। इनके जीवन में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। घर में किसी बात पर क्लेश की स्थिति बनेगी। सोचे हुए काम न होने से टेंशन और ज्यादा बढ़ सकती है। किसी के बहकावे में आकर कोई गलत निर्णय हो सकते हैं। ये हैं 18 अप्रैल, शुक्रवार की 5 अनलकी राशियां- वृष, कर्क, तुला, मकर और मीन।

वृष वालों को होगा नुकसान

इस राशि के लोगों को कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं, जिससे आपके आत्म सम्मान को ठेस लग सकती है। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन ठीक नहीं है। फैमिली के दवाब में आकर कोई फैसला न लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा।

कर्क वालों को होगा ब्रेकअप

इस राशि के प्रेमी जोड़ों का ब्रेकअप हो सकता है। संतान की सेहत को लेकर परेशानी बनी रहेगी, भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। नौकरी में अधिकारी से किसी बात पर बहस हो सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। लव लाइफ ठीक नहीं रहेगी।

तुला वालों की बिगड़ेगी सेहत

इस राशि के लोगों को मौसमी बीमारियों का शिकार होना पड़ सकता है। नौकरी में टारगेट पूरा करने का दवाब बना रहेगा। माता-पिता से किसी बात पर तीखी बहस हो सकती है। संपत्ति के बटंवारे को लेकर मनमुटाव की स्थिति बनेगी। गैरकानूनी मामले में भी आपका नाम आ सकता है।

मकर वाले रहेंगे दुखी

इस राशि के लोग किसी वजह से आज दुखी रहेंगी। किसी दोस्त से जुड़ी बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा, जिसमें काफी कष्ट भी होगा। संतान की कोई बात आपको चुभ सकती है। मनचाहा भोजन न मिलने से परिवार में क्लेश की स्थिति बनेगी।

मीन वाले न करें रिस्की काम

इस राशि के लोग रिस्क वाले काम करने से बचें नहीं तो कोई घटना हो सकती है। अचानक बड़ा खर्च सामने आने से बजट बिगड़ सकता है। कोई पुराना विवाद फिर सामने आ सकता है। समझदारी से लिए गए निर्णय भी गलत साबित हो सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।