Lucky Rashi Today: 9 मई 2025 को किसे मिलेगी कामयाबी-किस पर होगी धन की बरसात?
Lucky Rashi of 9 May 2025: 9 मई, शुक्रवार का दिन मेष, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। इनके अटके हुए कामों में गति आएगी और धन लाभ होगा।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
9 मई 2025 का राशिफल
Lucky Rashi of 9 May 2025: 9 मई, शुक्रवार का दिन 6 राशि वालों के लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। इन्हें इस दिन कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है। सोचे हुए काम हर काम समय पर पूरे होंगे। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा, जिसका फायदा बाद में इन लोगों का मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकता है। बिजनेस-नौकरी में भी लाभ होगा। ये हैं 9 मई की 6 भाग्यशाली राशियां- मेष, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक और कुंभ।
मेष वालों के लिए कैसा रहेगा 9 मई?
इस राशि के लोगों को नौकरी के लिए कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। सोचे हुए कामों में सफलता मिलेगी। समझदारी से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का मूड रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा मिलता नजर आ रहा है।
कैसा बीतेगा कर्क राशि वालों का आज का दिन?
इस राशि के लोगों को बिजनेस में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जिन स्टूडेंट्स ने प्रतियोगी परीक्षा दी है, उन्हें मेहनत का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद मिल सकता है। पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता आएगी।
सिंह राशि आज का राशिफल
इस राशि के लोगों को कोई बड़ी राहत वाली खबर मिलेगी, जिससे इनकी टेंशन काफी हद तक दूर हो सकती है। मनपसंद खाने को मिलेगा। दोस्तों के साथ किसी पार्टी में भी जा सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा। सुखद यात्रा का योग बनेगा एवं प्रेम में सफलता प्राप्त होगी। वर्क प्लेस पर वर्चस्व में वृद्धि होगी।
तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?
इस राशि के लोगों को टेंशन लेने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है क्योंकि इनके अटके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति जैसे मकान, दुकान में वृद्धि हो सकती है। अगर परिवार में किसी की सेहत खराब है तो उसमें भी आराम मिलेगा। बिजनेस की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी।
जानें वृश्चिक वालों का आज का राशिफल
इस राशि के लोगों के लिए दिन बहुत ही शुभ रहेगा। इन्हें किसी काम में रूकावट नहीं आएगी। दलाली का काम करने वालों को बड़ा फायदा होने के योग हैं। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। कामकाज में सुधार होगा। परिवार की ओर से सहयोग मिलेगा।
आज का कुंभ राशि वालों का राशिफल
इस राशि के लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलने का समय है। बिजनेस के लिहाज से भी समय ठीक रहेगा। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। लाइफ पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत भी ठीक रहेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।