MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 11 मई 2025, Aaj ka Rashifal (आज का राशिफल): मेष वालों को मिलेगी गुड न्यूज, सिंह वालों को सरप्राइज

11 मई 2025, Aaj ka Rashifal (आज का राशिफल): मेष वालों को मिलेगी गुड न्यूज, सिंह वालों को सरप्राइज

Lucky Rashi of 11 May 2025: 11 मई, रविवार का दिन 5 राशि वालों के लिए किस्मत खोलने वाला रहेगा। इनके जीवन में खुशहाली रहेगी। अगर कोई विवाद पहले से चल रहा है तो उसमें आराम मिलेगा। ये हैं 11 मई की 5 भाग्यशाली राशियां- मेष, सिंह, तुला, वृश्चिक और मीन।

 

Manish Meharele | Published : May 10 2025, 09:03 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
आज का लकी राशिफल
Image Credit : adobe stock

आज का लकी राशिफल

Lucky Rashi of 11 May 2025: 11 मई, रविवार का दिन 5 राशि वालों के लिए किस्मत खोलने वाला रहेगा। इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। अगर कोई विवाद पहले से चल रहा है तो उसमें आराम मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। समय रहते कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। इस दिन ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। ये हैं 11 मई की 5 भाग्यशाली राशियां- मेष, सिंह, तुला, वृश्चिक और मीन।

26
मेष राशिफल 11 मई 2025 (Aries Today Horoscope)
Image Credit : freepik

मेष राशिफल 11 मई 2025 (Aries Today Horoscope)

आज आपको जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे आप अच्छे से पूरा कर सकते हैं। बेरोजगार हैं तो नौकरी मिल सकती है। स्टूडेंट्स को करियर से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। निराशा खत्म होगी। अपने काम पर ज्यादा ध्यान देंगे इसका फायदा आपको भविष्य में होगा। पैसों की बचत करने में सफल रहेंगे जिससे बैंक बैलेंस में इजाफा होगा।

Related Articles

Surya Gochar 2025: 14 मई को सूर्य बदलेगा राशि, 4 राशि वाले रहेंगे लकी-जमकर होगा धन लाभ
Surya Gochar 2025: 14 मई को सूर्य बदलेगा राशि, 4 राशि वाले रहेंगे लकी-जमकर होगा धन लाभ
Rahu Gochar 2025: 4 राशि वालों पर मेहरबान होगा राहु, खुशियों से भर देगा झोली, क्या आप भी हैं लिस्ट में?
Rahu Gochar 2025: 4 राशि वालों पर मेहरबान होगा राहु, खुशियों से भर देगा झोली, क्या आप भी हैं लिस्ट में?
36
सिंह राशिफल 11 मई 2025 (Leo Today Horoscope)
Image Credit : freepik

सिंह राशिफल 11 मई 2025 (Leo Today Horoscope)

प्रेमी से मन की बात आप कह सकते हैं। रोमांस के मामले में आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। दोस्तों और भाइयों से मदद मिलेगी। निवेश से जुड़े कुछ रोचक मौके आपको मिल सकते हैं। योजना बनाने और फैसले करने के लिए बहुत अच्छा दिन है। किसी बुद्धिमान या समझदार इंसान से आपको सही सलाह मिलेगी।

46
तुला राशिफल 11 मई 2025 (Libra Today Horoscope)
Image Credit : freepik

तुला राशिफल 11 मई 2025 (Libra Today Horoscope)

आपके साथ कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें सफलता मिल सकती है।जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। सोच-समझकर लिए गए फैसले आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। प्रेम संबंधों में गहराई आ सकती है। दिन ठीक-ठाक रहेगा। अच्छा और मीठा बोलकर आप अपने काम पूरे करवा सकते हैं।

56
वृश्चिक राशिफल 11 मई 2025 (Scorpio Today Horoscope)
Image Credit : freepik

वृश्चिक राशिफल 11 मई 2025 (Scorpio Today Horoscope)

पैसों के मामले में आज आपका दिन बहुत शुभ रहेगा। ऑफिस में कामकाज के मामले में आप एक सम्मान जनक स्थिति में आ सकते हैं। कुछ परिणाम आपके फेवर में रहेंगे। आप कामकाज में एक्टिव रहेंगे। कोई नजदीकी व्यक्ति आपका हौंसला बढ़ा सकता है। किसी से आर्थिक मदद आपको मदद मिल सकती है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

66
मीन राशिफल 11 मई 2025 (Pisces Today Horoscope)
Image Credit : freepik

मीन राशिफल 11 मई 2025 (Pisces Today Horoscope)

दिन भर प्रसन्नता और संतुष्टि रहेगी। आज आप कुछ ही लोगों पर भरोसा करेंगे, इस कारण नुकसान से बच सकते हैं। निजी मामलों को लेकर कुछ लोग आपसे सलाह ले सकते हैं। पहले किए गए काम का फायदा आपको मिल सकता है। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। प्रॉपर्टी के उलझे हुए मामले सुलझ जाएंगे।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Manish Meharele
About the Author
Manish Meharele
यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं और पिछले 19 वर्षों से मीडिया में काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे हैं और 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर.कॉम में धर्म डेस्क पर भी काम किया है। उन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। Read More...
राशिफल
 
Recommended Stories
Top Stories