MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Aaj Ka Rashifal 8th June 2025: कौन लेगा सही डिसीजन-किसकी बढ़ेंगी परेशानियां? जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8th June 2025: कौन लेगा सही डिसीजन-किसकी बढ़ेंगी परेशानियां? जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8th June 2025: 8 जून 2025 रविवार को स्वाति नक्षत्र होने से परिध और इसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से शिव नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा और भी कईं योगों का असर सभी 12 राशि के लोगों पर इस दिन दिखाई देगा।

4 Min read
Manish Meharele Published : Jun 08 2025, 06:00 AM | Updated : Jun 09 2025, 11:52 AM
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
113
8 जून 2025 का राशिफल
Image Credit : freepik

8 जून 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8th June 2025: 8 जून 2025 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले बिजनेस में सही निर्णय लेंगे, नौकरी की स्थिति बेहतर होगी। वृष राशि वाले विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी, ये परिवार के साथ समय बिताएंगे। मिथुन राशि वालों की सेहत बिगड़ सकती है, पुराना विवाद सामने आ सकता है। कर्क वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 8 जून 2025 का दिन, जानें राशिफल से…

213
मेष राशिफल 8 जून 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
Image Credit : gemini

मेष राशिफल 8 जून 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

बिजनेस में लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। नौकरी की स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी। दूसरों की बातों पर बिल्कुल भी ध्यान दें, यही आपके लिए अच्छा है। कोई बड़ा काम होने से आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान बनेगा।

Related Articles

Numerology: किस उम्र में मिलेगा किस्मत का साथ? जानें अपने डेट ऑफ बर्थ से
Numerology: किस उम्र में मिलेगा किस्मत का साथ? जानें अपने डेट ऑफ बर्थ से
Numerology: फर्ल्ट में माहिर होते हैं 1 तारीख को जन्में लोग, जानें करियर के लिए कौन-सी फील्ड बेहतर?
Numerology: फर्ल्ट में माहिर होते हैं 1 तारीख को जन्में लोग, जानें करियर के लिए कौन-सी फील्ड बेहतर?
313
वृषभ राशिफल 8 जून 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
Image Credit : gemini

वृषभ राशिफल 8 जून 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोग परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। विद्यार्थियों को कोई बड़ी सफलता भी मिलेगी। युवा अपने करियर को लेकर नया प्लान बना सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। सेहत के मामलों में हल्के में न लें, बाद में परेशानी होगी।

413
मिथुन राशिफल 8 जून 2025 (Dainik Mithun Rashifal)
Image Credit : gemini

मिथुन राशिफल 8 जून 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। बिजनेस-नौकरी में लिए गए गलत फैसले तकलीफ देंगे। सेहत को लेकर भी सावधान रहने की जरूरत है। स्टूडेंट्स के लिए दिन थोड़ा ठीक रहेगी। कोई पुराना विवाद फिर से सामने आ सकता है।

513
कर्क राशिफल 8 जून 2025 (Dainik Kark Rashifal)
Image Credit : gemini

कर्क राशिफल 8 जून 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोगों की सेहत अचानक बिगड़ सकती है, ये खांसी, बुखार और सर्दी से परेशान रहेंगे। आर्थिक स्थिति में पहले से काफी सुधार आएगा। घर में किसी बात पर क्लेश की स्थिति बनेगी। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है।

613
सिंह राशिफल 8 जून 2025 (Dainik Singh Rashifal)
Image Credit : gemini

सिंह राशिफल 8 जून 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोगों की लव लाइफ बेहतर रहेगी। इनके प्रेम संबंधों में घरवालों की मुहर लग सकती है। इनके सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। किसी वजह से क्रोध की अधिकता रहेगी, जिसके कारण ये स्वयं भी परेशान हो सकते हैं।

713
कन्या राशिफल 8 जून 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
Image Credit : gemini

कन्या राशिफल 8 जून 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोगों को संपत्ति के फायदे के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पाएगा, जिसके कारण ये उदास रहेंगे। इन्हें आज किसी भी यात्रा पर जाने से बचना चाहिए, नहीं तो बाद में परेशानी होगी। आर्थिक तंगी बनी रहेगी।

813
तुला राशिफल 8 जून 2025 (Dainik Tula Rashifal)
Image Credit : gemini

तुला राशिफल 8 जून 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोग किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं, इन्हें सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे, जिससे इनका आत्म सम्मान कम हो सकता है। काम की अधिकता से थकान हो सकती है।

913
वृश्चिक राशिफल 8 जून 2025 (Dainik Vrischik Rashifal)
Image Credit : gemini

वृश्चिक राशिफल 8 जून 2025 (Dainik Vrischik Rashifal)

आज आपको लाइफ पार्टनर और फैमिली का पूरा सहयोग मिलेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं तो पेट के रोग हो सकते हैं। नौकरी-बिजनेस में स्थिति सामान्य रहेगी। संतान के कारण किसी से विवाद हो सकता है। घर के रख-रखाब पर पैसा खर्च हो सकता है।

1013
धनु राशिफल 8 जून 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
Image Credit : gemini

धनु राशिफल 8 जून 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है, जिससे इनके पूरे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का मतभेद संभव है। बिजनेस और नौकरी की स्थिति पहले से ठीक रहेगी। संतान से सुख मिलेगा।

1113
मकर राशिफल 8 जून 2025 (Dainik Makar Rashifal)
Image Credit : gemini

मकर राशिफल 8 जून 2025 (Dainik Makar Rashifal)

जिन लोगों को हार्ट की समस्या है, वे सावधान रहें। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। लव लाइफ पहले से ठीक रहेगी। नौकरी में अधिकारी इनके काम से खुश हो सकते हैं। दूसरों की बातों में आकर कोई भी गलत निर्णय न लें।

1213
कुंभ राशिफल 8 जून 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
Image Credit : gemini

कुंभ राशिफल 8 जून 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोगों को आज मानसिक शांति मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इनके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज के बीच परिवार के लिए भी समय निकालने में सफल रहेंगे। प्रेमियों के लिए ये दिन यादगार हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

1313
मीन राशिफल 8 जून 2025 (Dainik Meen Rashifal)
Image Credit : gemini

मीन राशिफल 8 जून 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के कपल्स के बीच बड़ा विवाद हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से ये लोग अस्वस्थ महसूस करेंगे। पैसों की तंगी बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। वर्किंग वूमन खुद का ध्यान रखें, इन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Manish Meharele
About the Author
Manish Meharele
यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं और पिछले 19 वर्षों से मीडिया में काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे हैं और 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर.कॉम में धर्म डेस्क पर भी काम किया है। उन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। Read More...
राशिफल
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved