- Home
- Astrology
- Horoscope
- Aaj Ka Rashifal 8 July 2025: कौन फंसेगा कानूनी मामलों में, किसकी सीक्रेट बात होगी लीक? जानें आज के राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 8 July 2025: कौन फंसेगा कानूनी मामलों में, किसकी सीक्रेट बात होगी लीक? जानें आज के राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 8 July 2025: 8 जुलाई 2025 को शुक्ल, ब्रह्म और छत्र नाम के शुभ योग व मुद्गर नाम का अशुभ योग बनेगा। इनका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। जानें किस राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 8 जुलाई 2025 का दिन?
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

8 जुलाई 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 8 July 2025: 8 जुलाई, मंगलवार को मेष राशि वाले भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देंगे। वृष राशि वाले किसी यात्रा पर जा सकते हैं। मिथुन राशि वाले कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। कर्क राशि वालों के खिलाफ कोई षड़यंत्र हो सकता है। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।
मेष राशिफल 8 जुलाई 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के लोग भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देंगे। संपत्ति में निवेश से फायदा हो सकता है। रुके हुए काम समय पूरे होने से खुशी मिलेगी। लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।
वृषभ राशिफल 8 जुलाई 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। परिवार में कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। किसी यात्रा पर जाने से लाभ होगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। सोचे हुए काम पूरे होने से राहत महसूस होगी। अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
मिथुन राशिफल 8 जुलाई 2025 (Dainik Mithun Rashifal)
इस राशि के लोग किसी कानूनी मामले में उलझ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। बिजनेस में की गई कोई गलती भारी पड़ सकती है। नौकरी की स्थिति भी ज्यादा ठीक नहीं रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा का प्लान बन सकता है। संतान से सुख मिलेगा।
कर्क राशिफल 8 जुलाई 2025 (Dainik Kark Rashifal)
वर्क प्लेस पर आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। लव लाइफ पहले से ठीक रहेगी। सेहत को लेकर सावधान रहें नहीं तो समस्या बड़ी हो सकती है। परिवार में किसी बात पर कलह बढ़ सकती है। संतान पर नजर रखें।
सिंह राशिफल 8 जुलाई 2025 (Dainik Singh Rashifal)
विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है, इन्हें परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं नहीं तो चोट-मोच लग सकती है। शत्रु परास्त होंगे। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। गुप्त योजनाएं लीक हो सकती है।
कन्या राशिफल 8 जुलाई 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
लव लाइफ में कड़वाहट आ सकती है। आज यात्रा पर जाने से बचें, नहीं तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी को भी पैसा उधार न दें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। मामा पक्ष से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई बाद आपको परेशान कर सकती है।
तुला राशिफल 8 जुलाई 2025 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के लोगों को आज कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। माता-पिता के सहयोग से किसी परेशानी से बच सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। मकान या वाहन खरीदने का पूरे-पूरे योग आज बन रहे हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
वृश्चिक राशिफल 8 जुलाई 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)
इस राशि वालों को प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। जमीन जायदाद से फायदा होगा। परिवार में किसी से मतभेद हो सकता है। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि रहेगी। किसी मंदिर में जाकर सुकून महसूस करेंगे। लव लाइफ की परेशानियां दूर हो सकती हैं।
धनु राशिफल 8 जुलाई 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
बिजनेस से जुड़ी योजनाओं को सीक्रेट रखें नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। घर के रेनोवेशन पर ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। संतान से सुख मिलेगा।
मकर राशिफल 8 जुलाई 2025 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के लोगों को आंखों से जुड़ा कोई रोग परेशान कर सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग बन सकते हैं। महिलाओं के लिए ये दिन ठीक नहीं रहेगा, इनके स्वभाव में उग्रता आ सकती है, जिसके कारण दिन भर में इनके कईं लोगों से विवाद हो सकते हैं।
कुंभ राशिफल 8 जुलाई 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
मित्रों अथवा सगे-संबंधियों से जुड़ा कोई अप्रिय समाचार सुनने को मिलेगा। यात्रा पर जाते समय सावधानी रहें, जरूरी चीजें ध्यान से साथ में रख लें। पड़ोसियों से किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। खान-पान पर नियंत्रण रखें। कोई निर्णय गलत साबित हो सकता है।
मीन राशिफल 8 जुलाई 2025 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोगों से अटके हुए काम पूरे होंगे। अगर कोई विवाद चल रहा है तो वह खत्म हो सकता है। संतान से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है। बेकार की बातों में समय खराब होगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में कोई भी बड़ा फैसला इस समय न लें, यही आपके लिए अच्छा है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।