- Home
- Astrology
- Horoscope
- Aaj Ka Rashifal 29 June 2025: 12 राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा संडे? जानें आज के राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 29 June 2025: 12 राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा संडे? जानें आज के राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 29 June 2025: 29 जून, रविवार को कुछ राशि वालों पर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी, जिससे इन्हें हर मामलें सफलता मिलेगी, वहीं कुछ के जीवन में नई परेशानियां आ सकती हैं। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
29 जून 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 29 June 2025: 29 जून 2025 को मेष राशि वाले लोग परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। वृष राशि वाले के मन में कोई अनजाना भय बना रहेगा। मिथुन राशि वालों की प्लानिंग सफल रहेगी। कर्क राशि वालों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। शेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 29 जून 2025 का दिन, जानें राशिफल से…
मेष राशिफल 29 जून 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
वर्क प्लेस पर आज आपके काम की तारीफ हो सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। संपत्ति से जुड़े विवादों में सोच-समझकर फैसला लें। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी।
वृषभ राशिफल 29 जून 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
मन में आज कोई अनजाना डर रहेगा। अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही पैसा निवेश करें तो अच्छा रहेगा। हेल्थ को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। संतान से सुख मिलने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। अनजान लोगों पर भरोसा न करें।
मिथुन राशिफल 29 जून 2025 (Dainik Mithun Rashifal)
आज इस राशि वालों की कोई प्लानिंग सफल हो सकती है। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। मनचाहा भोजन मिलने से खुशी होगी। कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो उसमें भी सफलता मिलेगी।
कर्क राशिफल 29 जून 2025 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोगों को कोई खुशखबरी आज मिल सकती है। कोई महत्वपूर्ण और बड़ा काम आज शुरू हो सकता है। लाइफ पार्टनर का व्यवहार परेशान कर सकता है। प्रेम संबंधों का ब्रेकअप भी हो सकता है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले जैसी सामान्य ही बनी रहेगी।
सिंह राशिफल 29 जून 2025 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि वालों के सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। इन्हें किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है जिससे इनका बजट ऊपर-नीचे होगा। किसी से पैसा उधार लेने की नौबत आ सकती है। सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
कन्या राशिफल 29 जून 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोग दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं तो बेहतर रहेगा नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है। भविष्य को लेकर जो योजनाएं बनाई हैं वो खटाई में पड़ सकती है। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। संतान के कारण सम्मान में कमी आने के संकेत मिल रहे हैं।
तुला राशिफल 29 जून 2025 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के लोग बिजनेस को लेकर आज कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। नौकरी में भी प्रमोशन हो सकता है। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ भी इन्हें मिलने के योग हैं।
वृश्चिक राशिफल 29 जून 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)
इस राशि के लोगों का यदि कोई काम रूका है तो वह आज हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा होगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील संभव है। नौकरी में स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी, टारगेट का प्रेशर बना रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
धनु राशिफल 29 जून 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज आपको किसी अपने की मदद करने का मौका मिलेगा, ऐसा करके आपको सुकून की अनुभूति होगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं। भाग-दौड़ के कारण थकावट हो सकती है।
मकर राशिफल 29 जून 2025 (Dainik Makar Rashifal)
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है, इन्हें ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। किसी से विवाद हो सकता है। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। माता की सेहत को लेकर दौड़भाग करनी पड़ेगी। साझेदारी के बिजनेस में नुकसान होने के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशिफल 29 जून 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
नौकरी-बिजनेस के लिए दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कोई नया स्टार्टअप भी शुरू कर सकते हैं। उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। दोस्तों की मदद से बिगड़े काम बन जाएंगे। बच्चों के भविष्य की चिंता दूर होगी। बुजुर्गों की राय बहुत काम आएगी।
मीन राशिफल 29 जून 2025 (Dainik Meen Rashifal)
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। कोई पुरानी योजना आज सफल हो सकती है। यात्रा से धन लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनेस पार्टनर का सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें, बदहजमी की शिकायत हो सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।