- Home
- Astrology
- Horoscope
- Aaj Ka Rashifal 27 June 2025: किसे मिलेगा गिफ्ट-किसे बुरी खबर? जानें आज के राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 27 June 2025: किसे मिलेगा गिफ्ट-किसे बुरी खबर? जानें आज के राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 27 June 2025: 27 जून, शुक्रवार को आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन रहेगा। इस दिन उड़ीसा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

27 जून 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 27 June 2025: 27 जून 2025 को मेष राशि वाले की कोई बड़ी परेशानी दूर हो सकती है। वृषभ राशि वालों का किसी वजह से मूड खराब हो सकता है। मिथुन राशि वालों की सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कर्क राशि वाले लव लाइफ में परेशानी अनुभव करेंगे। शेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 27 जून 2025 का दिन, जानें राशिफल से…
मेष राशिफल 27 जून 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
आज कोई बड़ी परेशानी खत्म होने की संभावना है। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। किसी भी कागज को बिना पढ़े साइन न करें। मकान-भूमि, प्लॉट संबंधी काम अटक सकते हैं। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी।
वृषभ राशिफल 27 जून 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
किसी दोस्त के कारण मूड खराब हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शानदार है। बिजनेस में भी तरक्की होगी। लाइफ पार्टनर से कोई उपहार मिल सकता है। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने से सुकून मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई बात परेशान कर सकती है।
मिथुन राशिफल 27 जून 2025 (Dainik Mithun Rashifal)
बिजनेस में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे। नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी। नए प्रेम संबंधों की ओर रुझान रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कोई नया स्टार्ट भी आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।
कर्क राशिफल 27 जून 2025 (Dainik Kark Rashifal)
लव लाइफ में परेशानी का अनुभव करेंगे। मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। संतान की सेहत को लेकर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। धन की स्थिति पहले से खराब हो सकती है। सोचे हुए काम न होने से मन में टीस बनी रहेगी। दोस्तों से जुड़ी कोई बुरी खबर मिल सकती है।
सिंह राशिफल 27 जून 2025 (Dainik Singh Rashifal)
दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार के साथ भी क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। खान-पान पर नियंत्रण जरूर रखें नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है। बिजनेस-नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी। दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन वे ऐसा कर नहीं पाएंगे।
कन्या राशिफल 27 जून 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
बिजनेस बढ़ने से खुशी होगी। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य रहेगा। अधूरे पड़े काम पूरे होंगे। कोई पुराना मसला आज सुलझ सकता है। दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, लेकिन दोस्तों की मदद से बिगड़ी बात बन सकती है। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी।
तुला राशिफल 27 जून 2025 (Dainik Tula Rashifal)
साझेदारी के कामों में नुकसान होगा। पुरानी कोई योजना अटक सकती है। ऑफिस में दूसरों का काम भी करना पड़ सकता है। अधिकारियों से किसी बात पर बहस हो सकती है। सेहत को लेकर भी सतर्क रहें, मौसमी बीमारी परेशान करेगी। जिद में आकर गलत फैसला ले सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल 27 जून 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)
बिजनेस के नतीजे आज आपके फेवर में हो सकते हैं। लव लाइफ खुशहाल रहेगी। बिगड़े हुए पुराने संबंध फिर से अच्छे होंगे। पेट से संबंधित रोग होने की संभावना है, खान-पान पर नियंत्रण रखें। सामाजिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। मेहनत से सफलता मिलेगी।
धनु राशिफल 27 जून 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
बिजनेस में कोई बड़ी डील न करें तो बेहतर रहेगा क्योंकि इसमें आपका नुकसान है। पारिवारिक परिस्थिति थोड़ा परेशान कर सकती हैं। गुस्से और उत्तेजना पर कंट्रोल करें। चुनौतियां कठिन सकती हैं। कोई बड़ी गलती हो सकती है। शाम तक स्थिति नियंत्रण में होगी।
मकर राशिफल 27 जून 2025 (Dainik Makar Rashifal)
बिजनेस में सफलता मिलेगी और पार्टनर से सम्मान-प्यार। अचानक कोई फायदेमंद यात्रा हो सकती है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है। कानूनी मामले आपके फेवर में हो सकते हैं। पैसों के मामले में सावधानी रखें। किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें।
कुंभ राशिफल 27 जून 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
ऑफिस का काम समय पर निपट जाएगा, इसके बाद बाद दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। बिजनेस के लिए दिन सामान्य है। इन्वेस्टमेंट करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लें। संतान को मनचाही सफलता न मिलने से मन दुखी होगा। लेनदेन में सावधानी रखें।
मीन राशिफल 27 जून 2025 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोगों को प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन शुभ फल देने वाला रहेगा। दुश्मन सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए बिना सोचे-समझें घर से न निकलें। खर्च अधिक होने बजट गड़बड़ा सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।