• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Aaj Ka Rashifal 26 June 2025: वृषभ वालों का बिगड़ेगा बजट, कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 June 2025: वृषभ वालों का बिगड़ेगा बजट, कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 June 2025: 26 जून, गुरुवार से आषाढ़ मास का शुक्ल पक्ष शुरू होगा। शुक्ल पक्ष को धर्म ग्रंथों में बहुत ही शुभ माना गया है। इसका प्रभाव सभी राशियों पर होगा। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल। 

Manish Meharele | Published : Jun 26 2025, 05:00 AM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
113
26 जून 2025 का राशिफल
Image Credit : Getty

26 जून 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 June 2025: 26 जून 2025 को मेष राशि वाले अपना बिजनेस बढ़ाने की कोशिश करेंगे। वृषभ राशि वालों का बजट बिगड़ सकता है। मिथुन राशि वाले कपल रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। कर्क राशि वाले पैसों के मामले में जोखिम न लें। शेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 26 जून 2025 का दिन, जानें राशिफल से…

213
मेष राशिफल 26 जून 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
Image Credit : gemini

मेष राशिफल 26 जून 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

आज आपको संतान से सहयोग मिलेगा, जिसके चलते आप बिजनेस बढ़ाने की कोशिश करेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। आज आप बिना मांगे किसी को सलाह न दें, नहीं तो ये आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

Related Articles

Surya Grahan 2025: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण कब, क्या ये भारत में दिखेगा? जानें सूतक का समय
Surya Grahan 2025: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण कब, क्या ये भारत में दिखेगा? जानें सूतक का समय
Shukra Gochar 2025: शुक्र के राशि बदलने से 4 राशि वालों की लगेगी लॉटरी, नोट गिनते-गिनते थक जाएंगे
Shukra Gochar 2025: शुक्र के राशि बदलने से 4 राशि वालों की लगेगी लॉटरी, नोट गिनते-गिनते थक जाएंगे
313
वृषभ राशिफल 26 जून 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
Image Credit : gemini

वृषभ राशिफल 26 जून 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज ज्यादा खर्च होने से बजट खराब हो सकता है। किसी पुराने दोस्त से मिलने के योग बन रहे हैं। काम के सिलसिले में आस-पास की यात्रा होने की संभावना है। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे लेकिन आप अपने पराक्रम से सब संभाल लेंगे। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

413
मिथुन राशिफल 26 जून 2025 (Dainik Mithun Rashifal)
Image Credit : gemini

मिथुन राशिफल 26 जून 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

प्रेम संबंधों के लिए दिन शुभ है। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। अतिरिक्त धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। इस दिन आपको खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं पेट से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा।

513
कर्क राशिफल 26 जून 2025 (Dainik Kark Rashifal)
Image Credit : gemini

कर्क राशिफल 26 जून 2025 (Dainik Kark Rashifal)

पैसों के मामले में आज कोई जोखिम न लें। ऑफिस में अधिकारियों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। कानूनी मामलों में जीत मिलने के योग बन रहे हैं। मौसमी बीमारी जैसे सर्दी-जुकाम से परेशान रहेंगे। झूठ बोलने से आपकी परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है।

613
सिंह राशिफल 26 जून 2025 (Dainik Singh Rashifal)
Image Credit : gemini

सिंह राशिफल 26 जून 2025 (Dainik Singh Rashifal)

आज गलतफहमी के कारण किसी से विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। काम समय पर पूरा कर पाएंगे। बिजनेस की स्थिति सामान्य रहेगी। शेयर बाजार से जुड़े लोग सोच-समझकर फैसला लें।

713
कन्या राशिफल 26 जून 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
Image Credit : gemini

कन्या राशिफल 26 जून 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

बुजुर्गों की तबीयत को लेकर आज आप परेशान रहेंगे। किसी करीबी व्यक्ति से बहस हो सकती है। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में नुकसान हो सकता है। किसी पर भी बिना सोचे-समझे भरोसा न करें। आज आप मन का शांत रखें तो बेहतर रहेगा।

813
तुला राशिफल 26 जून 2025 (Dainik Tula Rashifal)
Image Credit : gemini

तुला राशिफल 26 जून 2025 (Dainik Tula Rashifal)

बिजनेस-नौकरी के लिए दिन शुभ है। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है।नई जमीन या मकान खरीदने का विचार बन सकता है। स्टूडेंट्स को सफलता के लिए और मेहनत करनी पड़ेगी।

913
वृश्चिक राशिफल 26 जून 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)
Image Credit : gemini

वृश्चिक राशिफल 26 जून 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आज आप माता की सेहत को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। ऑफिस में काम का बोझ ज्यादा रहेगा। स्टूडेंट्स को मेहनत का परिणाम न मिलने से उदास रहेंगे। संतान की चिंता सताएगी। पति-पत्नी में गलतफहमी हो सकती है। बिना सोचे-समझें कोई भी फैसला लेने से बचना होगा।

1013
धनु राशिफल 26 जून 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
Image Credit : gemini

धनु राशिफल 26 जून 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज का दिन इस राशि के लोगों के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। इनके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने में सावधानी रखनी होगी। कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है। सेहत के लिए दिन ठीक नहीं है।

1113
मकर राशिफल 26 जून 2025 (Dainik Makar Rashifal)
Image Credit : gemini

मकर राशिफल 26 जून 2025 (Dainik Makar Rashifal)

शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है। पैसों के कारण किसी से विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा, इनके मेहनत का फल मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। पुराने रोगों ठीक होंगे।

1213
कुंभ राशिफल 26 जून 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
Image Credit : gemini

कुंभ राशिफल 26 जून 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

आज आपके कॉन्फिडेंस में कमी हो सकती है जिसके कारण आपके कामों में रुकावट आ सकती है। भाइयों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। ऑफिस में तनाव रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा नहीं है।

1313
मीन राशिफल 26 जून 2025 (Dainik Meen Rashifal)
Image Credit : gemini

मीन राशिफल 26 जून 2025 (Dainik Meen Rashifal)

आज संतान पक्ष से जुड़ी कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। रुके हुए काम निपटाने के लिए भी दिन ठीक है। लाइफ पार्टनर किसी बात पर नाराज हो सकता है। रिस्क वाले काम करने से बचें। मनचाही नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान रहें।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Manish Meharele
About the Author
Manish Meharele
यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं और पिछले 19 वर्षों से मीडिया में काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे हैं और 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर.कॉम में धर्म डेस्क पर भी काम किया है। उन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। Read More...
राशिफल
 
Recommended Stories
Top Stories