- Home
- Astrology
- Horoscope
- Aaj Ka Rashifal 21 June 2025: मेष वालों को मिलेगा प्यार-कर्क वाले रहेंगे डिप्रेशन में, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 21 June 2025: मेष वालों को मिलेगा प्यार-कर्क वाले रहेंगे डिप्रेशन में, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 21 June 2025: 21 जून, शनिवार को योगिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। इस दिन ग्रहों के शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर होगा। पढ़ें आज का राशिफल।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

21 जून 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 21 June 2025: 21 जून 2025 को मेष राशि वालों को लाइफ पार्टनर से सम्मान और प्यार दोनों मिलेगा। वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। मिथुन राशि वालों को संतान से सुख मिलेगा। कर्क राशि वाले किसी बात को लेकर डिप्रेशन में आ सकते हैं। शेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 21 जून 2025 का दिन, जानें राशिफल से…
मेष राशिफल 21 जून 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपके सभी जरूरी काम समय पर निपट सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों से मदद मिलेगी। पार्टनर से सम्मान और प्यार मिलेगा। बिजनेस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। गुस्से में आकर फैसला लेने से भी नुकसान हो सकता है।
वृषभ राशिफल 21 जून 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। बिजनेस-नौकरी को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। रोमांस के मामले में भी दिन अच्छा है। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। सामाजिक स्थिति पहले से और बेहतर होगी। पेट के रोग परेशान कर सकते हैं, खान-पान पर ध्यान दें।
मिथुन राशिफल 21 जून 2025 (Dainik Mithun Rashifal)
आज आपको संतान पक्ष की ओर से सुख मिलेगा। वर्क प्लेस से जुड़ी कोई परेशानी अपने आप ही दूर हो जाएगी। घर से जुडे़ कुछ कामों में भाग-दौड़ हो सकती है। साथ के किसी व्यक्ति से फालतू बहस होने की भी संभावना है। काम में मन कम ही लगेगा। सेहत ठीक रहेगी।
कर्क राशिफल 21 जून 2025 (Dainik Kark Rashifal)
परिवार से जुड़ी कोई बात आपको डिप्रेशन में ला सकती है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय मेहनत करवाने वाला रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। आज किसी बात पर आपकी इमेज खराब हो सकती है।
सिंह राशिफल 21 जून 2025 (Dainik Singh Rashifal)
आज आप दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें। परिस्थिति आपको थोड़ा परेशान कर सकती हैं। प्रेम संबंधों में असफलता मिलने के योग बन रहे हैं। व्यर्थ विवाद करने से बचें। आसपास वाले लोगों की लाइफ में दखल न दें, नहीं तो पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
कन्या राशिफल 21 जून 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोगों को कोई नया काम हाथ लग सकता है। प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में सफलता मिल सकती है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। मनचाहा भोजन मिलने से भी मन खुश रहेगा।
तुला राशिफल 21 जून 2025 (Dainik Tula Rashifal)
आज आपको अपनी गलतियां सुधारने के मौके मिलेंगे। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।अचल संपत्ति यानी मकान-दुकान आदि से फायदा हो सकता है। दिन थोड़ा सुस्ती भरा रहेगा। पैसों के मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। संतान से सुख मिलेगा।
वृश्चिक राशिफल 21 जून 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आज आपकी महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगी। लव लाइफ की परेशानी दूर हो सकती है। नौकरी में किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। शेयर बाजार में नुकसान होने की संभावना है। सेहत में पहले से काफी सुधार होगा।
धनु राशिफल 21 जून 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। दोस्तों की सलाह आज आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। रुके हुए काम पूरे होने से राहत की सांस लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिलेगा।
मकर राशिफल 21 जून 2025 (Dainik Makar Rashifal)
चिड़चिड़ाहट को नियंत्रण में रखें नहीं तो वर्क प्लेस पर बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। ओवर कॉन्फिडेंस में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। पैसे की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। संतान पर नजर रखें।
कुंभ राशिफल 21 जून 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
बिजनेस से जुड़ी पुरानी योजनाएं पूरी होने के योग हैं। लाइफ पाटर्नर के साथ अगर कोई विवाद चल रहा है तो वह खत्म हो सकता है। ऑफिस में अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है, इन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मौसमी बीमारियों से बचें।
मीन राशिफल 21 जून 2025 (Dainik Meen Rashifal)
दूसरों की बातों में आकर आप अपने संबंध बिगाड़ सकते हैं। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पुराना रोग फिर से उभर सकता है। इनकम के नए स्त्रोत बन सकते हैं। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। संतान के मामले में आपकी टेंशन बनी रहेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।