Thu, 17 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathiMyNation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Aaj Ka Rashifal 16 July 2025: किसे होगी एक्सट्रा इनकम-किसकी शादी हो सकती है फिक्स? जानें आज के राशिफल से

Aaj Ka Rashifal 16 July 2025: किसे होगी एक्सट्रा इनकम-किसकी शादी हो सकती है फिक्स? जानें आज के राशिफल से

Aaj Ka Rashifal 16 July 2025: 16 जुलाई 2025 को सूर्य राशि बदलेगा, इसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आपके लिए कैसा रहेगा दिन? जानें राशिफल से

4 Min read
Manish Meharele
Published : Jul 16 2025, 05:00 AM IST | Updated : Jul 16 2025, 08:55 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
113
16 जुलाई 2025 का राशिफल
Image Credit : Getty

16 जुलाई 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 July 2025: 16 जुलाई, बुधवार को मेष राशि के अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। वृष राशि वालों को मनपसंद नौकरी मिल सकती है। मिथुन राशि वालों का किसी से विवाद हो सकता है। कर्क राशि वालों को दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।

213
मेष राशिफल 16 जुलाई 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
Image Credit : gemini

मेष राशिफल 16 जुलाई 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के अविवाहितों लोगों की शादी की डेट फिक्स हो सकती है। लव लाइफ पहले से काफी शानदार रहेगी। पार्टनर से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। पैसों को लेकर सावधानी रखने की जरूरत है। आपको बातों से किसी को ठेस लग सकती है इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें।

Related Articles

Surya Gochar 2025: सूर्य के राशि बदलने से किसकी चमकेगी किस्मत, किसके शुरू होंगे बुरे दिन? यहां करें चेक
Surya Gochar 2025: सूर्य के राशि बदलने से किसकी चमकेगी किस्मत, किसके शुरू होंगे बुरे दिन? यहां करें चेक
Weekly Horoscope 14 To 20 July 2025: सूर्य बदलेगा राशि, शनि के वक्री होने से मिलेंगे शुभ-अशुभ फल, साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope 14 To 20 July 2025: सूर्य बदलेगा राशि, शनि के वक्री होने से मिलेंगे शुभ-अशुभ फल, साप्ताहिक राशिफल
313
वृषभ राशिफल 16 जुलाई 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
Image Credit : gemini

वृषभ राशिफल 16 जुलाई 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में है, उन्हें मनपसंद जॉब मिल सकती है। जो लोग पहसे से नौकरी में हैं, उन्हें अतिरिक्त आय होने के योग बनेंगे। बिजनेस से जुड़ा कोई प्लान लीक हो सकता है, इसलिए दूसरे लोगों पर भरोसा न करें। सामाजिक मेल-जोल के मौके मिलेंगे।

413
मिथुन राशिफल 16 जुलाई 2025 (Dainik Mithun Rashifal)
Image Credit : gemini

मिथुन राशिफल 16 जुलाई 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

आज पैसों के कारण आपकी किसी से अन-बन हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और कोई भी रिस्क वाला काम न करें। कानूनी मामलों में सोच-समझकर फैसला लेना होगा नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। परिवार में किसी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है।

513
कर्क राशिफल 16 जुलाई 2025 (Dainik Kark Rashifal)
Image Credit : gemini

कर्क राशिफल 16 जुलाई 2025 (Dainik Kark Rashifal)

आज आपको कईं मामलों में दोस्तों से सहयोग मिलेगा। किसी पुरानी चिंता दूर होगी। प्रॉपर्टी में कोई बड़ी डील हो सकती है लेकिन किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। पार्टनर आपकी भावनाओं को आहत कर सकता है। स्टूडेंट्स को सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

613
सिंह राशिफल 16 जुलाई 2025 (Dainik Singh Rashifal)
Image Credit : gemini

सिंह राशिफल 16 जुलाई 2025 (Dainik Singh Rashifal)

नौकरी में काम ज्यादा होने से तनाव बढ़ सकता है। अधिकारी आप पर अतिरिक्त दवाब बनाएंगे, इस समय आपको सूझ-बूझ से मामला शांत करना होगा। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन बिल्कुल भी ठीक नहीं है। आज आप किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। सेहत को लेकर सावधान रहें।

713
कन्या राशिफल 16 जुलाई 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
Image Credit : gemini

कन्या राशिफल 16 जुलाई 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

नौकरी के नए अवसर आज मिल सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बिजनेस में लाभ पहुंचाएगा। किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा। सेहत में पहले से काफी सुधार होगा। उधार दिया पैसा आज वापस मिल सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी।

813
तुला राशिफल 16 जुलाई 2025 (Dainik Tula Rashifal)
Image Credit : gemini

तुला राशिफल 16 जुलाई 2025 (Dainik Tula Rashifal)

आज आपका हर टारगेट समय रहते पूरा हो सकता है। किसी बड़े निवेश की योजना भी बनेगी। बिजनेस में कोई रिस्क न लें तो बेहतर रहेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर दौड़-भाग करनी पड़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है, इन्हें मेहनत का फल मिलेगा।

913
वृश्चिक राशिफल 16 जुलाई 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)
Image Credit : gemini

वृश्चिक राशिफल 16 जुलाई 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

पैसों से जुड़े मामले आज सुलझ सकते हैं। दोस्तों की मदद से कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं तो पेट के रोग परेशान करेंगे।दूसरों के मामले में दखल देने से बचना होगा।

1013
धनु राशिफल 16 जुलाई 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
Image Credit : gemini

धनु राशिफल 16 जुलाई 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

नए काम की शुरुआत के लिए दिन ठीक नहीं है। किसी से विवाद या बहस की स्थिति बन सकती है। खर्च ज्यादा होने से बजट बिगड़ सकता है। मेहनत से कुछ कम सफलता मिलेगी, जिससे आप निराश हो सकते हैं। ऑफिस में कुछ लोग आपको परेशान कर सकते हैं।

1113
मकर राशिफल 16 जुलाई 2025 (Dainik Makar Rashifal)
Image Credit : gemini

मकर राशिफल 16 जुलाई 2025 (Dainik Makar Rashifal)

आज बिजनेस में कोई बड़ा फायदेमंद सौदा होने के योग बन रहे हैं। अगर पुराने रोगों से परेशान हैं तो उसमें भी आराम मिलेगा। गुस्से के कराण बनती बात बिगड़ सकती है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर परिवार में टेंशन बनी रहेगी।

1213
कुंभ राशिफल 16 जुलाई 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
Image Credit : gemini

कुंभ राशिफल 16 जुलाई 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

पति-पत्नी में अगर कोई विवाद चल रहा है तो वह खत्म होगा। लोग आपकी भावुकता का फायदा उठा सकते हैं। जल्दबाजी या भावुकता में आकर कोई फैसला न लें नहीं तो बाद में पछताएंगे। समय पर काम पूरा न होने से बॉस नाराज हो सकते हैं। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।

1313
मीन राशिफल 16 जुलाई 2025 (Dainik Meen Rashifal)
Image Credit : gemini

मीन राशिफल 16 जुलाई 2025 (Dainik Meen Rashifal)

स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शुभ है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली से मन प्रसन्न रहेगा। पिता के सहयोग से पैसों की समस्या दूर हो सकती है। बिजनेस-नौकरी के लिए दिन सामान्य है। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग मिलेगा।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

About the Author

Manish Meharele
Manish Meharele
यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं और पिछले 19 वर्षों से मीडिया में काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे हैं और 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर.कॉम में धर्म डेस्क पर भी काम किया है। उन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है।

Tags:

राशिफल
 
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved