MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Aaj Ka Rashifal 10 May 2025: किसके खिलाफ होगा षड़यंत्र-कौन लगाएगा अस्पताल के चक्कर?

Aaj Ka Rashifal 10 May 2025: किसके खिलाफ होगा षड़यंत्र-कौन लगाएगा अस्पताल के चक्कर?

Unlucky Rashi of 10 May 2025: 10 मई, शनिवार का दिन 5 राशि वालों के लिए कुछ ठीक नहीं है। इनकी लाइफ ज्यादा हेक्टिक हो सकती है। गलत लोगों की संगति के चलते पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाने पड़ेंगे। ये हैं वो अनलकी राशियां- मेष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक और कुंभ।

 

Manish Meharele | Published : May 09 2025, 08:36 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
10 मई 2025 का अनलकी राशिफल
Image Credit : adobe stock

10 मई 2025 का अनलकी राशिफल

Unlucky Rashi of 10 May 2025: 10 मई, शनिवार का दिन 5 राशि वालों के लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इनकी लाइफ पहले से ज्यादा हेक्टिक हो सकती है। चाहकर भी ये अपने लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो किसी से विवाद हो सकता है। गलत लोगों की संगति के चलते पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। ये हैं वो अनलकी राशियां- मेष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक और कुंभ।

26
मेष राशि का आज का राशिफल
Image Credit : freepik

मेष राशि का आज का राशिफल

इस राशि वालों के लिए दिन बिल्कुल ठीक नहीं है। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें इन्हें असफलता ही मिलेगी। इनके हाथों से कोई ऐसा काम हो सकता है, जो इनकी इमेज खराब कर सकता है। प्रेम संबंधों के चलते किसी से विवाद संभव है। पुराने दोस्तों से किसी बात पर विवाद की संभावना है। नौकरी में टारगेट का प्रेशर बना रहेगा। सोचे हुए काम अटक सकते हैं।

Related Articles

आज का राशिफल 10 मई 2025: किसे मिलेगा लाइफ पार्टनर-कौन रहेगा सबसे खुशहाल?
आज का राशिफल 10 मई 2025: किसे मिलेगा लाइफ पार्टनर-कौन रहेगा सबसे खुशहाल?
Rahu Gochar 2025: 4 राशि वालों पर मेहरबान होगा राहु, खुशियों से भर देगा झोली, क्या आप भी हैं लिस्ट में?
Rahu Gochar 2025: 4 राशि वालों पर मेहरबान होगा राहु, खुशियों से भर देगा झोली, क्या आप भी हैं लिस्ट में?
36
कैसा रहेगा मिथुन राशि वालों का दिन?
Image Credit : freepik

कैसा रहेगा मिथुन राशि वालों का दिन?

इस राशि के लोगों को बड़ी धन हानि हो सकती है, जिसके चलते इन्हें किसी से कर्ज लेना पड़ेगा। संतान किसी गलत संगत में पड़कर परिवार का नाम खराब करेगी, जिससे कारण इन्हें भी आत्मग्लानि का अनुभव होगा। गलत डिसीजन के चलते परिवार के लोग इनके खिलाफ हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है, इन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा।

46
कैसा बीतेगा सिंह वालों का दिन?
Image Credit : freepik

कैसा बीतेगा सिंह वालों का दिन?

इस राशि के लोग किसी बड़े विवाद में फंस सकते हैं। आर्थिक तंगी बनी रहेगी। दुश्मन इनके खिलाफ कोई षड़यंत्र रच सकते हैं। घर में किसी सदस्य से लंबी बहस हो सकती है। इन्हें वाहन चलाते समय सावधान रहना चाहिए। इस राशि के लोग आज कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें नहीं तो बाद में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बैंक बैलेंस में अचानक कमी आ सकती है।

56
वृश्चिक राशि 10 मई 2025 का राशिफल
Image Credit : freepik

वृश्चिक राशि 10 मई 2025 का राशिफल

इस राशि के लोग किसी का भला करने जाएंगे तो बुरा हो जाएगा, इसलिए बेहतर है कि ये अपने घर में रहें, ज्यादा बाहर निकलने की कोशिश न करें। पति-पत्नी के बीच में कोई तीसरा व्यक्ति आ सकता है, जिससे इनके पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल हो सकती है। परिवार में किसी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है, जिसके कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

66
10 मई 2025 का दिन कैसा रहेगा कुंभ राशि वालों के लिए?
Image Credit : freepik

10 मई 2025 का दिन कैसा रहेगा कुंभ राशि वालों के लिए?

कुंभ राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि कोई इनके भोलेपन का फायदा उठाकर आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है। ना चाहते हुए भी इन्हें कोई काम करना पड़ेगा, जिसका इन्हें बाद में बहुत पछतावा भी होगा। धर्म-कर्म के प्रति रूचि कम होगी। सार्वजनिक स्थान पर इनका कोई अपमान कर सकता है। संतान के कारण किसी से विवाद हो सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Manish Meharele
About the Author
Manish Meharele
यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं और पिछले 19 वर्षों से मीडिया में काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे हैं और 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर.कॉम में धर्म डेस्क पर भी काम किया है। उन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। Read More...
राशिफल
 
Recommended Stories
Top Stories