सार

9 अगस्त, बुधवार को श्रावण अधिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रहेगी। इस दिन कृत्तिका नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग बनेगा। वृद्धि और ध्रुव नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। चंद्रमा मेष से निकलकर वृषभ में प्रवेश करेगा।

 

उज्जैन. राशिफल के अनुसार, 9 अगस्त बुधवार को मेष राशि वालों की लव लाइफ ठीक रहेगी, संपत्ति के काम पूरे होंगे। वृषभ राशि वाले वाहन सावधानी से चलाएं, खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें। मिथुन राशि वालों का समाजिक कार्यक्रमों में आना-जाना होगा, इन्हें दोस्तों का साथ मिलेगा। कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, कोई महत्वपूर्ण फैसला आज न लें। ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से जानें राशिफल…

मेष राशिफल 9 अगस्त 2023 (Mesh Rashifal 9 August 2023)
9 अगस्त मेष राशिफल के अनुसार, पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। बिजनेस में वर्चस्व बना रहेगा। लव लाइफ ठीक रहेगी। जमीन जायदाद के काम पूरे होंगे। अटका धन मिल सकता है। दूसरों की बातों में आकर गलत निर्णय ले सकते हैं, ऐसा करने से बचें। सेहत ठीक रहेगी।

वृषभ राशिफल 9 अगस्त 2023 (Vrishbha Rashifal 9 August 2023)
9 अगस्त आज का वृषभ राशिफल, घर में मेहमान आ सकते हैं। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें। वाहन सावधानी से चलाएं। बिजनेस पर ध्यान देने की जरूरत है। न चाहते हुए भी कोई काम करना पड़ सकता है। बजट का ध्यान रखें।

मिथुन राशिफल 9 अगस्त 2023 (Mithun Rashifal 9 August 2023)
आज का राशिफल मिथुन राशि, गुड न्यूज मिलेगी। बुरी आदतें परेशानी बढ़ा सकती है। वर्क प्लेस पर दवाब ज्यादा रहेगा। रिश्तेदारी में आना-जाना होगा, जहां हंसी खुशी का माहौल रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आना-जाना होगा। धर्म के कामों में पैसा खर्च होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशिफल 9 अगस्त 2023 (Kark Rashifal 9 August 2023)
9 अगस्त कर्क राशिफल के अनुसार, यात्रा जाने से तनाव से मुक्ति मिलेगी। अजनबी लोगों से पैसों का लेन-देन न करें। मनोरंजन के कामों में समय बीतेगा। बिजनेस या नौकरी से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला आज ना लें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

सिंह राशिफल 9 अगस्त 2023 (Sinh Rashifal 9 August 2023)
9 अगस्त आज का सिंह राशिफल, पड़ोसी से विवाद संभव है। दूसरों के मामले में न बोलें। बिजनेस में अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। लव लाइफ ठीक रहेगी। कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। राजनीतिक संबंधों का फायदा मिलेगा। कोई आपकी छवि खराब कर सकता है।

कन्या राशिफल 9 अगस्त 2023 (Kanya Rashifal 9 August 2023)
आज का राशिफल कन्या राशि, कोई आपको इमोशनली फूल बना सकता है। आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है। बिजनेस पर ध्यान देने की जरूरत है। आपकी योग्यताएं लोगों के सामने आएंगी। बच्चों से जुड़ी कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है। विरोधियों परेशान करने की कोशिश करेंगे।

तुला राशिफल 9 अगस्त 2023 (Tula Rashifal 9 August 2023)
9 अगस्त तुला राशिफल के अनुसार, आत्मविश्वास में कमी आएगी। काम को टालने की कोशिश न करें। बिजनेस की स्थिति मध्यम रहेगी। परिवार के लोगों का सहोयग मिलेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर में खुशहाली रहेगी। नौकरी में उन्नति के मौके मिलेंगे।

वृश्चिक राशिफल 9 अगस्त 2023 (Vrischik Rashifal 9 August 2023)
9 अगस्त आज का वृश्चिक राशिफल, अपने अहंकार पर नियंत्रण रखें, नहीं तो रिश्ते खराब हो सकते हैं। ज्यादा सोचने से मौके हाथ से निकल सकते हैं। लाइफ पार्टनर से विवाद हो सकता है। सही दिशा में काम करने से सफलता मिलेगी। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन अच्छा है।

धनु राशिफल 9 अगस्त 2023 (Dhanu Rashifal 9 August 2023)
9 अगस्त धनु राशिफल के अनुसार, दिल की बजाय दिमाग की सुनें। घर के कामों में विघ्न आ सकता है। पति-पत्नी के रिश्ते मधुर हो सकते हैं। समाज और परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। भाइयों के बीच चल रहा विवाद खत्म होगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। भावुकता हानिकारक साबित हो सकती है।

मकर राशिफल 9 अगस्त 2023 (Makar Rashifal 9 August 2023)
9 अगस्त तुला राशिफल के अनुसार, परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। लेन-देन में सावधानी बरतें। दिनचर्या और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आएंगे। पुराने निवेश का फायदा आज मिल सकता है। परिजनों का सहयोग मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ राशिफल 9 अगस्त 2023 (Kumbh Rashifal 9 August 2023)
9 अगस्त आज का वृश्चिक राशिफल, किसी के वाद-विवाद में न पड़ें। अपनी योजनाओं के बारे में किसी को बताएं, नहीं तो मुसीबत में फंस सकते हैं। घर के रेनोवेशन का काम हो सकता है। दोस्तों का पूरा-पूरा साथ मिलेगा, जिससे आर्थिक परेशानी दूर होगी। लव लाइफ और सेहत ठीक रहेगी।

मीन राशिफल 9 अगस्त 2023 (Meen Rashifal 9 August 2023)
आज का राशिफल मीन राशि, कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाएं बन सकती हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। बच्चों से जुड़ी कोई समस्या दूर होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। घर में कुछ मांगलिक कार्य हो सकते हैं। अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है।


ये भी पढ़ें-

Shukra Gochar 2023: शुक्र के कर्क राशि में आने से किसकी चमकेगी किस्मत, किसे होगी धन हानि? जानें 12 राशियों का हाल


Benefits of Rudraksha: दिल और दिमाग की बीमारियों से बचाता है रुद्राक्ष, जानें इसे पहनने के फायदे और नियम


Rakhi 2023: बहनें ध्यान दें, भूलकर भी भाई की कलाई पर न बांधें ऐसी राखी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।