MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 4th Bada Mangal: 3 जून को चौथा बड़ा मंगल, 5 राशि वालों के दूर होंगे संकट, मिलेगा हनुमानजी का आशीर्वाद

4th Bada Mangal: 3 जून को चौथा बड़ा मंगल, 5 राशि वालों के दूर होंगे संकट, मिलेगा हनुमानजी का आशीर्वाद

4th Bada Mangal Kab hai: ज्येष्ठ मास के हर मंगलवार को बड़ा और बुढ़वा मंगल कहा जाता है। इस बार ज्येष्ठ मास में 5 मंगलवार का संयोग बना रहा है, जिसमें से चौथा बड़ा मंगल 3 जून को है। इस दिन 5 राशि वालों की किस्मत चमक सकती है।

2 Min read
Manish Meharele Published : Jun 02 2025, 12:29 PM | Updated : Jun 02 2025, 04:49 PM
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
चौथे बड़े मंगल का राशिफल
Image Credit : gemini

चौथे बड़े मंगल का राशिफल

4th Bada Mangal Rashifal: धर्म ग्रंथों में ज्येष्ठ मास का विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने में आने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। इस बार ज्येष्ठ मास में 5 मंगलवार का संयोग बन रहा है। इनमें से चौथा बड़ा मंगल 3 जून को है। इस दिन 5 राशि वालों पर हनुमानजी की विशेष कृपा रहेगी। इन राशि वालों के सभी संकट दूर होंगे, जिससे इनके बिगड़े काम भी बन सकते हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां…

26
  मेष राशि
Image Credit : gemini

मेष राशि

इस राशि के लोगों पर 3 जून को हनुमानजी की विशेष कृपा रहेगी। इनके बिगड़े हुए हर काम अपने आप ही बनते चले जाएंगे। अगर पैसों की तंगी है तो वह भी दूर होगी। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामलों में सफलता मिलेगी। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें मनचाही नौकरी भी मिल सकती है।

36
कर्क राशि
Image Credit : gemini

कर्क राशि

इस राशि के लोगों को समाज में सम्मान मिलेगा। अगर ये किसी योजना पर काम कर रहे हैं तो उसमें भी सफलता मिलेगी। संतान से सुख मिलेगा। विदेश जाने वाले लोगों को सफलता मिलेगी। सेहत से जुड़ी कोई परेशानी है तो उसमें भी राहत मिलेगी। राजनीति में सफलता मिलेगी।

46
कन्या राशि
Image Credit : gemini

कन्या राशि

इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी से भी फायदा हो सकता है। माता-पिता के सहयोग से ये लोग नया काम शुरू कर सकते हैं। पति-पत्नी के संबंधों में सुधार होगा। संतान के कारण समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है।

56
वृश्चिक राशि
Image Credit : gemini

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोग अगर किसी संकट में हैं तो वह दूर हो सकता है। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगी। हनुमानजी की कृपा से कर्ज भी चुकता हो सकता है। विवादों में विजय मिलेगी। दुश्मनों से समझौता भी हो सकता है। वर्क प्लेस पर मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत ठीक रहेगी।

66
मीन राशि
Image Credit : gemini

मीन राशि

हनुमानजी के आशीर्वाद से इस राशि वालों को राजनीति में कोई बड़ा पद मिल सकता है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होने से राहत मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन शुभ है। ससुराल पक्ष से पैसों का सहयोग मिलेगा। पहले की गई मेहनत का फल आज मिल सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Manish Meharele
About the Author
Manish Meharele
यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं और पिछले 19 वर्षों से मीडिया में काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे हैं और 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर.कॉम में धर्म डेस्क पर भी काम किया है। उन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। Read More...
राशिफल
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved