Aaj Ka Rashifal 18 December 2025: 18 दिसंबर, गुरुवार को धृति, शूल, आनंद और कालदण्ड नाम के 4 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। इन योगों का और ग्रहों की स्थिति का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे जानिए 12 राशियों का हाल।
18 December 2025 Ka Rashifal: 18 दिसंबर 2025 को मेष राशि वाले के लिए दिन शुभ नहीं है, इन्हें सावधान रहने की जरूरत है। वृषभ राशि वाले समय का सदुपयोग करेंगे, इन्हें बड़ा फायदा हो सकता है। मिथुन राशि वाले नया काम सीखेंगे, इनके प्रभावशाली लोगों से संबंध बनेंगे। कर्क राशि वाले बुरी संगत में फंस सकते हैं, ये यात्रा पर जाने से बचें। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Shani Meen Rashifal 2026: नहीं बच पाएंगे शनि के क्रोध से, कैसा कटेगा पूरा साल? जानें राशिफल से
मेष राशिफल 18 दिसंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपकी सेहत ठीक नहीं रहेगी, मौसम का असर हो सकता है। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। खरीदी करते समय सावधान रहें नहीं तो धोखा संफव है। विरोधी आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं। दिन शुभ नहीं है।
ये भी पढ़ें-
Shani Kumbh Rashifal 2026: साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुभ रहेगा या अशुभ? जानें शनि राशिफल से
वृषभ राशिफल 18 दिसंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज आप समय का सदुपयोग करने में सफल रहेंगे। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। अटके हुए कामों में गति आएगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है, इन्हें बड़ी सफलता मिलेगी। आज किए गए इन्वेस्टमेंट से भविष्य में बड़ा फायदा हो सकता है।
मिथुन राशिफल 18 दिसंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)
आज आपको कोई नई कला सीखने को मिल सकती है। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संंबंध और मजबूत होंगे। आपको अपनी रूचि के अनुसार काम करने का मौका मिलेगा। डेली रुटिन में कोई पॉजिटिव चेंज आने से आपको अच्छा लगेगा।
कर्क राशिफल 18 दिसंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोग बुरी संगत में फंस सकते हैं। अगर किसी यात्रा पर जाना हो तो सावधानी रखने की जरूरत है। जल्दबाजी में किए गए काम बिगड़ सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों से आपके संबंध मधुर रहेंगे। आपके मन में कईं सारे विचार आते रहेंगे।
सिंह राशिफल 18 दिसंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)
आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। शेयर बाजार में धन लाभ के योग बन रहे हें। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। नया काम करने का विचार मन में आएगा। वर्क प्लेस पर किसी से कहा-सुनी हो सकती है।
कन्या राशिफल 18 दिसंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
आज आपको खान-पान में नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो पेट दर्द की समस्या हो सकती है। विरोधी आपका अहित करने की सोचेंगे, इसलिए सावधान रहें। बिजनेस में किसी बड़ी कंपनी से डील हो सकती है। आपको किसी बात का पछतावा हो सकता है।
तुला राशिफल 18 दिसंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। अटके हुए काम पूरे होंगे। नई संपत्ति खरीदने का विचार होगा। घर के कामों में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। आपके व्यवहार से सभी इम्प्रेस हो सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल 18 दिसंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आज आप अपनी सुख-सुविधाओं पर काफी पैसा खर्च करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आपकी बातों से घर के कुछ लोग असहमत हो सकते हैं।
धनु राशिफल 18 दिसंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
वर्क प्लेस पर आपका दबदबा बना रहेगा। परिवार वालों को आपकी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। आज आप अपरिचित लोगों से दूर ही रहें तो अच्छा रहेगा। दोपहर बाद का समय आपके अनुकूल रहेगा। सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें।
मकर राशिफल 18 दिसंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)
आज आप किसी भी हंसी-मजाक न करें नहीं तो विवाद होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। परिवरा की सुख-सविधाओं पर आपका ध्यान अधिक रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
कुंभ राशिफल 18 दिसंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
बिजनेस में बड़ लाभ होने के योग बन रहे हैं। संपत्ति से जुड़े विवाद आज निपट सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर चल रहा विवाद आपके पक्ष में आ सकता है। जो लोग टेक्नीकल कामों से जुड़े हैं उनकी इनकम बढ़ सकती है। बिजनेस की स्थिति बेहतर रहेगी।
मीन राशिफल 18 दिसंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)
आज आप दूसरों के मामले में दखल न दें तो बेहतर है। मेडिकल फील्ड से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है नहीं तो एलर्जी से जुड़ी समस्या हो सकती है। पैसों से जुड़े निर्णय लेने के लिए दिन बहुत शुभ है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
