Aaj Ka Rashifal 15 December 2025: 15 दिसंबर, सोमवार को शोभन, अतिगण्ड, मुद्गर और छत्र नाम के 4 शुभ-अशुभ दिन भर रहेंगे। इनके अलावा ग्रहों की स्थिति के कारण भी कईं योग बनेंगे। आगे जानिए 12 राशियों का हाल।
15 December 2025 Ka Rashifal: 15 दिसंबर 2025 को मेष राशि वाले को गुड न्यूज मिलेगी, लव लाइफ शानदार रहेगी। वृष राशि वालों को नौकरी मिल सकती है, इन्हें दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। मिथुन राशि वाले विवाद से बचें, प्रॉपर्टी से फायदा होगा। कर्क राशि वाले सही निर्णय लेंगे, किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Weekly Tarot Horoscope: किसे मिलेगी गुड न्यूज-कौन बनाएगा नए बिजनेस का प्लान? जानें वीकली टैरो राशिफल से
मेष राशिफल 15 दिसंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के लोगों की डेली रुटिन में पॉजिटिव चेंज आ सकते हैं। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिए ये समय और ज्यादा शुभ रहेगा। लव लाइफ की स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगा। दोस्तों से जरिए कोई शुभ समाचार आज मिल सकता है।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope December 2025: किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? जानें वीकली राशिफल से
वृषभ राशिफल 15 दिसंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिलेगा, जिससे पराक्रम में वृद्धि होगी। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है।
मिथुन राशिफल 15 दिसंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)
इस राशि के लोगों के मन में करियर को लेकर संशय की स्थिति बनेगी। किसी से भी विवाद करने से बचें नहीं तो परेशानी उठानी पड़ेगी। घर के सदस्यों से किसी महत्वपूर्ण बात पर चर्चा हो सकती है। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है।
कर्क राशिफल 15 दिसंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोग अपनी वाणी पर संयम रखें नहीं तो विवाद होना संभव है। परिवार के लोग किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। किसी भी बात में जल्दबाजी न करें। आपके निर्णय सही साबित होंगे। जीवनसाथी से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है।
सिंह राशिफल 15 दिसंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के लोगों को अपनी संतान की उपलब्धि पर गर्व का अहसास होगा। बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी। अगर किसी से पैसा उधार लिया है तो आज वह चुका सकते हैं। कोई मेहमान भी आज घर पर आ सकते हैं। छोटी दूरी की यात्रा संभावित है।
कन्या राशिफल 15 दिसंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
खरीदी करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। आपका मन समाज सेवा के कामों में लगा रहेगा। परिजनों से किसी बात पर हॉट टॉक हो सकती है। पुराने मित्रों से मिलकर अच्छा लगेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़़ाई से भटक सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
तुला राशिफल 15 दिसंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)
लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। इनकम में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। आप लोगों की समस्याओं को समझाने में सफल रहेंगे। विद्वान लोगों से संपर्क मजबूत होगा। बिजनेस में नई योजना बना सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
वृश्चिक राशिफल 15 दिसंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)
इस राशि के लोगों का मन आज अनैतिक कामों की ओर सकता है लेकिन ऐसा करना इनके लिए परेशानी बढ़ा सकता है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। किसी वजह से आपका मन आज अशांत रहेगा।
धनु राशिफल 15 दिसंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
लव लाइफ में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। धर्म और आध्यात्मक की ओर अधिक रुझान रहेगा। नौकरी-बिजनेस दोनों में आपक प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा। भविष्य की योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। परेशानियों का हल भी आज निकल जाएगा।
मकर राशिफल 15 दिसंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)
प्यार का इजहार करने के लिए दिन शुभ है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्टूडेंट्स पढाई में शानदार प्रदर्शन आज करेंगे। बेरोजगारों को मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन करने से आपको बचना चाहिए।
कुंभ राशिफल 15 दिसंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
नौकरी में अधिकारियों से किसी बात पर कहासुनी संभव है। परिजन आपकी किसी बात पर असहमत होंगे। घर के बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। लव लाइफ को समय नहीं दे पाएंगे। सड़क पर रहने वाले जानवरों से बचकर रहें। आज धन हानि भी संभव है।
मीन राशिफल 15 दिसंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)
आज आप बच्चों पर नजर रखें। महिलाओं की सेहत में गिरावट आ सकती है। आज आपका समय मनोरंजक गतिविधियों में बीतेगा। आपका मन काम में कम ही लगेगा जिससे अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। दूसरों के विवादों में टांग न अड़ाएं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
