Aaj Ka Rashifal 12 December 2025: 12 दिसंबर, शुक्रवार को चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन प्रीति, आयुष्मान, शुभ और अमृत नाम के 4 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे जानिए 12 राशियों का हाल।

12 December 2025 Ka Rashifal: 12 दिसंबर 2025 को मेष राशि वालों को फायदा होगा, संतान की चिंता सताएगी। वृषभ राशि वालों के प्रेम संबंध टूट सकते हैं, माता की हेल्थ बिगड़ सकती है। मिथुन राशि वाले को असुविधा होगी, ये राजनीतिक मामलों से दूर रहें। कर्क राशि वालों को दोस्तों से सहयोग मिलेगा, नया काम शुरू कर सकते हैं। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

ये भी पढ़ें-
12 दिसंबर को हनुमान अष्टमी पर करें ये 5 उपाय, बचे रहेंगे मुसीबतों से

मेष राशिफल 12 दिसंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि वालों को बिजनेस में बड़ा फायदा मिल सकता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाइफ पार्टनर से आप अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। अनुभवी लोगों से नए आइडिया आपको मिलेंगे। संतान को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Hanuman Ashtami 2025: हनुमान अष्टमी 12 दिसंबर को, जानें पूजा विधि, मंत्र, मुहूर्त सहित पूरी डिटेल

वृषभ राशिफल 12 दिसंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है। संपत्ति की खरीदी-बिक्री में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें नहीं तो बनते काम बिगड़ सकते हैं। आपकी प्रतिभा लोगों के सामने आएगी। माता की सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशिफल 12 दिसंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

यात्रा के दौरान आपको असुविधा हो सकती है। दोस्तों के साथ संबंध और मजबूत होंगे। बेरोजगार लोगों की परेशानी और बढ़ेगी। सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय रहेंगे। राजनीतिक मामलों से दूर रहें। परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी संभव है।

कर्क राशिफल 12 दिसंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। अगर नया काम शुरू करना चाहते हैं तो दिन शुभ है। बिजनेस में फायदेमंद डील संभव है। आपको आपकी बुद्धि की प्रशंसा करेंगे। अनुभवी लोगों के साथ संबंध और मजबूत होंगे।

सिंह राशिफल 12 दिसंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

खान-पान में नियंत्रण रखें, नहीं तो पेट दर्द की समस्या हो सकती है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों की इनकम बढ़ने के योग बन रहे हैं। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनती हुई बात बिगड़ भी सकती है।

कन्या राशिफल 12 दिसंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

अगर कोई पुराना विवाद चल रहा है तो वह सुलझ सकता है। बिजनेस में नया प्रयोग कर सकते हैं। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। भोग-विलास की चीजों पर पैसा खर्च करेंगे। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट दोनों हो सकता है। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।

तुला राशिफल 12 दिसंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

आर्थिक स्थिति खराब होने से तनाव बढ़ सकता है। कोई आपको गलत सलाह देकर लक्ष्य से भटका सकता है। किसी की बातों से आपको ठेस लग सकती है। छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है। परिवार में गंभीर विषयों पर चर्चा हो सकती है।

वृश्चिक राशिफल 12 दिसंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष शुभ है। सेहत में परेशानी हो सकती है। जो लोग इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनेस करते हैं, उन्हें बड़ा लाभ होगा। आपके व्यवहार से सभी लोग खुश रहेंगे। बुजुर्गों को गठिया रोग के कारण काफी समस्या होगी।

धनु राशिफल 12 दिसंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस के लिए आज का दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी बेहतर रहेगा। किसी की मध्यस्तता के चलते अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अपनी क्षमता से आप समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।

मकर राशिफल 12 दिसंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

आप आपको अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने का मौका मिलेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। दूसरों के साथ अपनी तुलना करेंगे तो दुख होगा। धर्म-कर्म के कामों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर सीरियस रहेंगे।

कुंभ राशिफल 12 दिसंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

प्रेमी जोडों का अपने ही परिवार का विरोध हो सकता है। लाइफ पार्टनर सेहत का ध्यान रखें। दूसरों पर कोई काम न छोड़ें नहीं तो बाद में पछतावा होगा। ज्यादा सोच-विचार करने से टेंशन बढ़ सकती है। नया काम सीखने के लिए आप बहुत आतुर रहेंगे।

मीन राशिफल 12 दिसंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। अनेक दिनों से अटके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। बीमार लोगों की सेहत में काफी सुधार होगा। नौकरी की स्थिति बेहतर रहेगी। अविवाहितों के लिए योग्य प्रस्ताव आ सकते हैं। धन लाभ के योग भी बनेंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।