Aaj Ka Ank Rashifal 23 June 2025: 23 जून का दिन अंक राशिफल के अनुसार 1 से 9 मूलांक वाले लोगों के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। किसी को पैसा मिलेगा तो कोई कंगाल होगा। पढ़ें आज का अंक राशिफल। 

Aaj Ka Ank Rashifal 23 June 2025: अंक राशिफल के अनुसार, 23 जून 2025 को अंक 1 वालों को सोचे हुए काम पूरे होंगे। अंक 2 वाले के बनते हुए काम अटक सकते हैं। अंक 3 वाले स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। अंक 4 वाले की लव लाइफ खुशहाल रहेगी। आगे अंक ज्योतिष से जानें 23 जून 2025 का दिन किस अंक वाले व्यक्ति के लिए कैसा रहेगा…

अंक 1 राशिफल 23 जून 2025

आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। नए दोस्त बनाने का मौका मिलेगा। संतान से सुख मिलेगा। कुछ मामलों में आप खुद से परेशान हो सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों पर गुस्सा करने से बचें।

अंक 2 राशिफल 23 जून 2025

कामकाज में रुकावटें आ सकती है। माता की सेहत बिगड़ सकती है। लव लाइफ के मामले सुलझ सकते हैं। इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारी इनके काम से काफी खुश रहेंगे।

अंक 3 राशिफल 23 जून 2025

कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। करियर में उन्नति पाने में सक्षम होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आज आ सकते हैं।

अंक 4 राशिफल 23 जून 2025

दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। सेहत में सुधार होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं। मनपसंद भोजन से दिल खुश होगा।

अंक 5 राशिफल 23 जून 2025

इस अंक के लोग बाहर का भोजन न करें, नहीं तो पेट बीमार हो सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। धन लाभ के योग बन सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा।

अंक 6 राशिफल 23 जून 2025

राजनीति में बड़ा पद मिल सकता है। नौकरी-बिजनेस सकारात्मक रहेगी। सेहत में थोड़े उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। संतान से दुख मिलेगा। आज आप इन्वेस्टमेंट भूलकर भी न करें।

अंक 7 राशिफल 23 जून 2025

कुछ मामलों में किस्मत का साथ नहीं मिलेगा। कामकाज में मन नहीं लगेगा। प्रेम संंबंधों का अंत हो सकता है। नौकरी में अधिकारी टारगेट का प्रेशर बनाएंगे। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।

अंक 8 राशिफल 23 जून 2025

पड़ोसियों से रिश्ते खराब हो सकते हैं। गैरकानूनी काम करने वाले सावधान रहें नहीं तो पुलिस के चक्कर में उलझ सकते हैं। लव लाइफ की स्थिति ठीक रहेगी। धन हानि की स्थिति बनेगी।

अंक 9 राशिफल 23 जून 2025

सेहत के लिए दिन ठीक नहीं है। आपका गुस्सा परेशानी का कारण बन सकता है। मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। पैसों से जुड़े फैसले आज न लें। नौकरी में परेशानी का अनुभव होगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।