Aaj Ka Ank Rashifal 22 June 2025: 22 जून का दिन अंक राशिफल के अनुसार 1 से 9 मूलांक वाले लोगों के लिए पिछले दिनों की अपेक्षा थोड़ा ठीक हो सकता है। इन्हें अपने-अपने स्वामी ग्रहों का सहयोग मिलेगा। पढ़ें आज का अंक राशिफल।
Aaj Ka Ank Rashifal 22 June 2025: अंक राशिफल के अनुसार, 22 जून 2025 को अंक 1 वाले पुराने रोगों से परेशान हो सकते हैं। अंक 2 वालों को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। अंक 3 वाले नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। अंक 4 वाले पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे। आगे अंक ज्योतिष से जानें 22 जून 2025 का दिन किस अंक वाले व्यक्ति के लिए कैसा रहेगा…
अंक 1 राशिफल 22 जून 2025
अविवाहितों के विवाह के योग बन सकते हैं। पुराने रोग परेशान करेंगे। आज आपका रुटिन बदल सकता है। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे। लव लाइफ पहले से ठीक हो सकती है।
अंक 2 राशिफल 22 जून 2025
करियर में कुछ नए मौके आपको मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। सेहत ठीक रहेगी। संतान के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी।
अंक 3 राशिफल 22 जून 2025
नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। बिजनेस में बड़ा सौदा मिल सकता है। वर्क प्लेस पर माहौल सुधरेगा। कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे।
अंक 4 राशिफल 22 जून 2025
मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। घर में कोई नया सदस्य आ सकता है। नौकरी-बिजनेस को लेकर नई टेंशन हो सकती है। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है।
अंक 5 राशिफल 22 जून 2025
आज का दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। बिजनेस में कुछ मामलों को लेकर बेचैनी महसूस होगी। नौकरी में तरक्की के प्रबल योग हैं। अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।
अंक 6 राशिफल 22 जून 2025
आज किसी को भी पैसा उधार न दें नहीं तो ये पैसा डूब सकता है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। बिजनेस से जुड़ी किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो फायदेमंद रहेगी।
अंक 7 राशिफल 22 जून 2025
नौकरी में हर काम समय पर पूरे हो जाएंगे, जिससे आपको राहत की सांस मिलेगी। जीवनसाथी से अच्छा सहयोग मिलेगा, कोई उपहार भी मिल सकता है। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज के मरीज सावधान रहें।
अंक 8 राशिफल 22 जून 2025
कर्जा लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो मंजूरी मिल सकती है। नौकरी में चुनौतीपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। प्रॉपर्टी, लोहा, ऑयल से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा। सेहत का ध्यान रखें।
अंक 9 राशिफल 22 जून 2025
नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। आपको बॉस का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सरकारी नौकरी वाले ऊपरी कमाई के चक्कर फंस सकते हैं। लव लाइफ के मामले आसानी से सुलझ सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।