Aaj Ka Ank Rashifal 20 June 2025: 20 जून का दिन अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 वाले लोगों के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कैसा बीतेगा आपका दिन, जानें अंक राशिफल से। 

Aaj Ka Ank Rashifal 20 June 2025: अंक राशिफल के अनुसार, 20 जून 2025 को अंक 1 वालों को पार्टनर से कुछ काम सुख मिलेगा। अंक 2 वाले किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। अंक 3 वालों को धन हानि हो सकती है। अंक 4 वालों का मन किसी काम में नहीं लगेगा। आगे अंक ज्योतिष से जानें 20 जून 2025 का दिन किस अंक वाले व्यक्ति के लिए कैसा रहेगा…

अंक 1 राशिफल 20 जून 2025

अच्छे लोगों से मुलाकात होगी। ऑफिस में आपको कोई नया काम दिया जा सकता है। पार्टनर से कुछ कम सुख मिलेगा। नवविवाहितों के लिए थोड़ी तनावपूर्ण स्थिति रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

अंक 2 राशिफल 20 जून 2025

परिवार से पूरा सहयोग आपको मिलेगा। मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। फालतू का दिखावा न करें। बुरी आदत परेशानी का कारण बनेगी। प्रेमियों के लिए समय विपरीत हो सकता है।

अंक 3 राशिफल 20 जून 2025

आज आपका ध्यान संतान और शिक्षा की तरफ ज्यादा रहेगा। छोटी-मोटी धन हानि के योग बन रहे हैं। यह दिन करियर के लिए ठीक-ठाक रहेगा। मानसिक रुप से कुछ परेशानियां हो सकती हैं।

अंक 4 राशिफल 20 जून 2025

आज आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। बिजनेस-नौकरी से जुड़े बड़े फैसले आज न लें। काम में रुकावटें आने से परेशान रहेंगे। शांति से काम लेंगे तो समस्या का निवारण जल्दी हो जाएगा।

अंक 5 राशिफल 20 जून 2025

बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है और नौकरी में प्रमोशन। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं। खर्च में वृद्धि आपका बजट बिगाड़ सकती है।

अंक 6 राशिफल 20 जून 2025

आज जीवनसाथी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। आज आप बॉस की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे, नौकरी में सफलता अर्जित कर सकते हैं। प्रेमियों के लिए सफलता वाला समय है।

अंक 7 राशिफल 20 जून 2025

आज आपकी जेब में धन तो आएगा, लेकिन रुकेगा नहीं। कहीं से कोई बुरी खबर लव लाइफ के बारे में मिल सकती है। जिन लोगों को हृदय रोग हैं उन्हें इन दिनों में संभलकर रहना होगा।

अंक 8 राशिफल 20 जून 2025

बिजनेस के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। लव लाइफ भी पहले से ठीक रहेगी। नई प्रॉपर्टी जैसे मकान या दुकान आदि खरीद सकते हैं।

अंक 9 राशिफल 20 जून 2025

शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन शुभ है। संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिलेगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।