Mole On Palm Astrology: हर व्यक्ति के शरीर पर तिल जरूर होते हैं। कुछ लोगों की हथेली पर भी तिल होते हैं। इनमें से कुछ तिल शुभ माने जाते हैं तो कुछ अशुभ। समुद्र शास्त्र में भी इन तिलों के बारे में बहुत कुछ बताया गया है।

Mole On Palm Of Hand Meaning: हमारे शरीर पर जो काले छोटे निशान होते हैं, उन्हें तिल कहा जाता है। समुद्र शास्त्र में इन तिलों का विशेष महत्व बताया गया है। समुद्र शास्त्र से हथेली की रेखाओं, आकृतियों और बनावट से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। हथेली की रेखाओं के अलावा हाथ पर बने तिल से भी व्यक्ति के नेचर और फ्यूचर के बारे में जाना जा सकता है। इनमें से कुछ तिल बहुत शुभ होते हैं और कुछ अशुभ। आगे जानिए हथेली के 10 सबसे खास तिलों के बारे में…

ये भी पढ़ें-
Ram Navami Kab Hai: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानें सही डेट

1. समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेलियों की अंगुलियों पर तिल होते हैं, ऐसे लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। इन्हें अपने जीवन में हर तरह का सुख मिलता है।
2. बुध पर्वत यानी सबसे छोटी अंगुली के नीचे तिल का निशान अचानक होने वाले नुकसान के बारे में बताता है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव आता रहता है।
3. मंगल पर्वत यानी अंगूठे के पास अगर तिल हो तो ऐसे व्यक्ति के जीवन में दुर्घटना और सम्पति के नुकसान की संभावना रहती है।

ये भी पढ़ें-
Chaitra Navratri 2026 Date: कब से शुरू है चैत्र नवरात्र? जानिए घटस्थापना मुहूर्त, तिथि-विधि और मां दुर्गा का वाहन

4. अगर किसी व्यक्ति के मणिबंध स्थान पर तिल हो तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा व्यक्ति अपनी मेहनत से धन और सफलता अर्जित करता है।
5. शुक्र पर्वत यानी हथेली के सबसे मांसल हिस्से पर तिल होने से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। मगर ये तिल गहरा होना चाहिए।
6. हथेली में सबसे बड़ी अंगुली के नीचे शनि पर्वत होता है। यहां अगर तिल हो तो ऐसे व्यक्ति पर शनि की शुभ दृष्टि बनी रहती है।
7. तर्जनी अंगुली के नीचे गुरु पर्वत पर अगर तिल हो तो ऐसे व्यक्ति के जीवन में हमेशा आर्थिक सम्पन्नता और सुख समृद्धि बनी रहती हैं।
8. अनामिका अंगुली के नीचे यानी सूर्य पर्वत पर तिल का होना मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा का सूतक होता है।
9. अंगूठे पर तिल होना शुभ नहीं माना जाता। ये खराब सेहत की निशानी है।
10. सबसे छोटी अंगुली पर तिल का होना संतान द्वारा सुख मिलने का संकेत माना जाता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।