Emerald Gemstone Benefits: नवग्रहों में बुध भी एक है। इस ग्रह का रत्न है पन्ना, जिसे एमरल्ड भी कहते हैं। ये रत्न दिखने में हरा और काफी सुंदर होता है। इसे पहनने से बुध ग्रह से संबंधित शुभ फल मिलने लगते हैं और बिजनेस में लाभ भी होता है।
Panna Stone Benefits In Hindi: ग्रहों से शुभ फल पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में अनेक रत्न बताए गए हैं। इन रत्नों को अंगूठी में जड़कर पहनने से लाइफ में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होने लगती है और शुभ फल मिलने लगते हैं। पन्ना भी एक कीमती रत्न है, जो बुध ग्रह से संबंधित है। अगर किसी की कुंडली में बुध ग्रह अशुभ स्थिति में हो तो उसे पन्ना पहनने की सलाह दी जाती है। आगे जानिए पन्ना किसे पहनना चाहिए-किसे नहीं, इसे कैसे पहनें व अन्य रोचक बातें…
ये भी पढ़ें-
केतु का रत्न लहसुनिया: किस्मत बना भी सकता है-बिगाड़ भी, कौन पहनें-कौन बचें?
पन्ना किसे पहनना चाहिए-किसे नहीं?
ज्योतिषियों की मानें तो मिथुन और कन्या राशि के लोगों को पन्ना पहनना शुभ होता है। इनके अलावा वृषभ, तुला, मकर और कुंभ राशि के लोग भी इसे पहन सकते हैं लेकिन मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के लोगों को पन्ना पहनने से बचना चाहिए। यदि किसी की जन्म कुंडली में बुध 6वें, 8वें या 12वें भाव में हो तो भी पन्ना नहीं पहनना चाहिए। पन्ना पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह जरूर लें।
ये भी पढे-
Unlucky Car Numbers: इस नंबर की गाड़ी मतलब एक्सीडेंट की गारंटी? 3 नंबर माने गए हैं बेहद अशुभ
कैसे पहनें पन्ना, कौन-सा मंत्र बोलें?
पन्ना हमेशा बुधवार के दिन पहनना चाहिए। इसे सोने, चांदी की अंगूठी में जड़वाना चाहिए। ऐसा न कर पाएं तो पंचधातु की अंगूठी में भी इसे पहना जा सकता है। इसे हाथ की सबसे छोटी उंगली (कनिष्ठा) में पहनना चाहिए। इसे पहनने से पहले गंगाजल या गाय के दूध में डालें और ऊं बुं बुधाय नमः मंत्र का जाप कम से कम 108 बार जाप करें। इसके बाद ही इसे ग्रहण करें।
इन 5 बातों का रखें ध्यान
1. पन्ना पहनते समय ध्यान रखें कि ये 5 कैरेट से कम का नहीं होना चाहिए। नहीं तो ये उचित परिणाम नहीं देगा।
2. अंगूठी इस तरह हो कि पन्ना का निचला हिस्सा आपकी उंगली की त्वचा को टच होना चाहिए।
3. पन्ना के साथ कभी भी मोती या मूंगा रत्न धारण न करें। ऐसा करने से नई मुसीबत खड़ी हो सकती है।
4. पन्ना खरीदते समय देखें कि ये कहीं से चटका हुआ या फिर दागदार नहीं होना चाहिए। ऐसा रत्न धारण करने से से कोई लाभ प्राप्त नहीं होता।
5. बिना ज्योतिषी की सलाह के पन्ना पहनने से मानसिक समस्या हो सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
