Today Panchang: 19 अप्रैल, रविवार को अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन मालव्य, गजकेसरी और त्रिपुष्कर सहित कईं शुभ योग बनेंगे। चंद्रमा और शुक्र राशि बदलेंगे। जानें दिशा शूल और राहुकाल की डिटेल…
Aaj Ke Shubh Muhurat: 19 अप्रैल 2026, रविवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि सुबह 10 बजकर 50 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। साथ ही भगवान परशुराम का जन्मोत्सव भी इस दिन मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया पर्व पर देवी लक्ष्मी की पूजा क विधान है। रविवार को मालव्य, गजकेसरी, त्रिपुष्कर, आयुष्मान, सौभाग्य, धूम्र और प्रजापति नाम के 7 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए 19 अप्रैल को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…
ये भी पढ़ें-
Parshuram Jayanti 2026: कब है परशुराम जयंती, कैसे करें पूजा? जानें विधि, मंत्र और मुहूर्त
19 अप्रैल 2026 को ग्रहों की स्थिति
शनिवार को चंद्रमा और शुक्र ग्रह मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन सूर्य मेष राशि में, बुध, शनि और मंगल मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में और गुरु मिथुन राशि में रहेंगे।
ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है? जानें सही डेट, पूजा विधि, मंत्र, मुहूर्त सहित पूरी डिटेल
रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (19 April 2026 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यदि फिर भी यात्रा करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इससे आपकी परेशानी कम हो सकती है।
राहुकाल 19 अप्रैल 2026 टाइमिंग
18 अप्रैल, शनिवार को राहुकाल सुबह 09 बजकर 16 मिनिट से शुरू होगा जो 10 बजकर 51 मिनिट तक रहेगा। इस दौरान को भी यात्रा या शुभ काम न करें क्योंकि ये अशुभ समय होता है।
18 अप्रैल 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2083
मास- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- भरणी और कृत्तिका
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:06 AM
सूर्यास्त - 6:45 PM
चन्द्रोदय - Apr 19 7:05 AM
चन्द्रास्त - Apr 19 9:06 PM
19 अप्रैल 2026 के शुभ मुहूर्त
सुबह 07:41 से 09:16 तक
सुबह 09:16 से 10:51 तक
सुबह 10:49 से दोपहर 12:20 (श्रेष्ठ मुहूर्त)
दोपहर 12:00 से 12:51 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:00 से 03:35 तक
19 अप्रैल 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:26 PM – 2:00 PM
कुलिक - 3:35 PM – 5:10 PM
दुर्मुहूर्त - 05:04 PM – 05:54 PM
वर्ज्यम् - 05:53 PM – 07:19 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
