Akshaya Tritiya 2026: धर्म ग्रंथों में अक्षय तृतीया को बहुत ही शुभ तिथि माना गया है। इस तिथि को खरीदी का महा मुहूर्त भी कहते हैं। इस दिन राशि अनुसार खरीदी करें तो शुभ फल तो मिलते ही हैं साथ ही घर में खुशहाली भी रहती है।
कब है अक्षय तृतीया 2026? इस बार पंचांग भेद के कारण अक्षय तृतीया का पर्व 2 दिन यानी 19 और 20 अप्रैल को मनाया जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, चूंकि 19 अप्रैल को दिन भर तृतीया तिथि रहेगी, इसलिए उपाय, खरीदी आदि शुभ कार्य इसी दिन करना श्रेष्ठ रहेगा। इस दिन यदि राशि अनुसार चीजों की खरीदी की जाए तो जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और शुभ फल भी प्राप्त होंगे। आगे जानें अक्षय तृतीय पर राशि अनुसार क्या खरीदें…
ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2026 पर कब खरीदें सोना? नोट करें शुभ मुहूर्त
मेष राशि वाले अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें?
इस राशि के स्वामी स्वामी मंगलदेव हैं। ये लोग अक्षय तृतीया पर मूंगा रत्न खरीद सकते हैं। इसके अलावा चांदी खरीदना या इसमें इन्वेस्टमेंट करना भी इनके लिए फायदेमंद रहेगा। इससे इनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया क्यों है इतनी शुभ? बहुत कम लोग जानते हैं ये 4 वजह
वृषभ राशि वाले अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें?
इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के लोग अक्षय तृतीया सोना-चांदी या अन्य कोई भी महंगी धातु खरीद सकते हैं। इसके अलावा घर को सजाने के लिए लग्जीरियस वस्तुओं की खरीदी करना भी फायदेमंद रहेगा।
मिथुन राशि वाले अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें?
इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं जो सुख-समृद्धि देने वाले हैं।। इस राशि के लोग अक्षय तृतीया पर पन्ना रत्न खरीदें और योग्य ज्योतिषी से पूछकर धारण करें। इसके अलावा बिजनेस में कोई नई डील भी ये कर सकते हैं।
कर्क राशि वाले अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें?
इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि के लोगों आखा तीज पर श्रीयंत्र खरीदें और पूजा करने के बाद इसे तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन लाभ के योग बन सकते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
सिंह राशि वाले अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें?
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि के लोग तांबे के बर्तन या कोई शो-पीस इस दिन खरीदें। इसके अलावा सोना खरीदना या इसमें इन्वेस्टमेंट करना भी इनके लिए बहुत शुभ फल देने वाला रहेगा।
कन्या राशि वाले अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें?
इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। इस राशि के लोगों को आखा तीज पर शेयर मार्केट के इन्वेस्टमेंट करेंगे तो भविष्य में इन्हें अच्छा रिर्टन मिल सकता है। ये दिन निवेश के लिए भी बहुत शुभ माना गया है।
तुला राशि वाले अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें?
इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। ये लोग अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर इलेक्ट्रानिक आइटम जैसे- टीवी, फ्रीज आदि चीजें खरीदें तो ये लंबे समय तक इनके लिए उपयोगी बने रहेंगे। सोना खरीदना भी शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि वाले अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें?
इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं जो ग्रहों के सेनापति हैं। इस राशि के लोग अक्षय तृतीया पर अचल संपत्ति जैसे फ्लैट, प्लॉट, दुकान या मकान आदि में इन्वेस्टमेंट करें तो भविष्य में इन्हें कईं गुना अधिक फायदा हो सकता है।
धनु राशि वाले अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें?
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं, जो देवताओं के गुरु भी हैं। अक्षय तृतीया पर इस राशि के लोग सोना या अन्य कोई मूल्यवान धातु खरीदें तो शुभ रहेगा। ये लोग मनचाही स्थान पर निवेश भी कर सकते हैं।
मकर राशि वाले अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें?
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। ये लोग अक्षय तृतीया पर लोहे, तेल, पेट्रोल, डीजल आदि में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। ऐसा करने से इनकी पूंजी में कई गुना अधिक वृद्धि हो सकती है।
कुंभ राशि वाले अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें?
इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। ये लोग चांदी से बने आभूषण आखा तीज पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा वाहन खरीदने के लिए भी ये दिन शुभ है। वाहन कंपनी में इन्वेसमेंट करना भी शुभ रहेगा।
मीन राशि वाले अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें?
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लोग आखा तीज पर सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, घर की जरूरी चीजों की खरीदी कर सकते हैं। ऐसा करने से इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
