Today Panchang: 28 अप्रैल, मंगलवार को परशुराम द्वादशी और मंगल प्रदोष का व्रत किया जाएगा। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे जिनका असर सभी लोगों पर होगा। ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। जानें दिशा शूल और राहुकाल की डिटेल… 

Aaj Ke Shubh Muhurat: 28 अप्रैल 2026, मंगलवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि शाम 6 बजकर 52 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन परशुराम द्वादशी और मंगल प्रदोष का व्रत किया जाएगा। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। इस दिन व्याघात, हर्षण, प्रजापति, सौम्य नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानिए 28 अप्रैल को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…


ये भी पढ़ें-
May 2026 Shubh Muhurat: मई में गृह प्रवेश, विवाह, मुंडन के कितने शुभ मुहूर्त? नोट करें डेट्स

28 अप्रैल 2026 को ग्रहों की स्थिति

मंगलवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा यानी जो ग्रह जिस राशि में है, उसी में रहेगा। इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में, केतु सिंह राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, सूर्य मेष राशि में, बुध, शनि और मंगल मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
May 2026 Hindu Calendar: कब है शनि जयंती और वट सावित्री व्रत? नोट करें मई के व्रत-त्योहारों की डेट

मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (28 April 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना परेशानी का कारण बन सकता है। यदि इस दिशा में यात्रा करना जरूरी हो तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इससे परेशानी कम हो सकती है।

राहुकाल 28 अप्रैल 2026 टाइमिंग

28 अप्रैल, मंगलवार को राहुकाल दोपहर 03 बजकर 36 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 05 बजकर 12 मिनिट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में राहु काल को अशुभ समय माना गया है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें।

28 अप्रैल 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2083
मास- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी और हस्त
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 5:59 AM
सूर्यास्त - 6:49 PM
चन्द्रोदय - Apr 28 4:04 PM
चन्द्रास्त - Apr 29 4:12 AM

28 अप्रैल 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 09:12 से 10:48 तक
सुबह 10:48 से दोपहर 12:24 तक
दोपहर 11:58 से 12:50 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:24 से 02:00 तक
दोपहर 03:36 से शाम 05:12 तक

28 अप्रैल 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 9:12 AM – 10:48 AM
कुलिक - 12:24 PM – 2:00 PM
दुर्मुहूर्त - 08:33 AM – 09:24 AM और 11:16 PM – 12:01 AM
वर्ज्यम् - 04:53 AM – 06:34 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।