Pisces Horoscope Today: राशि चक्र की बारहवीं और अंतिम राशि है मीन। इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। सोम, मंगल और गुरुवार इनके लिए बहुत ही शुभ दिन होते हैं। इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति और आराध्या भगवान विष्णु हैं।

Aaj Ka Meen Rashifal: राशि चक्र की 12वीं राशि है मीन। इस राशि का चिह्न मछली है। जिन लोगों का नाम दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची (Dee, Doo, Tha, Jha, Yna, De, Do, Cha, Chee) अक्षर से शुरू होता है वे मीन राशि के होते हैं। इस राशि के लोगों का शुभ रंग पीला अंक 09 व 12 हैं। इस राशि का शुभ रत्न पुखराज है यलो सफायर भी कहते हैं। आगे जानिए 26 मार्च 2026 का दिन मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा…

ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: 25 मार्च से 4 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, शुक्र देगा धन-दौलत!

मीन राशि आज का राशिफल

इस राशि के लोग पैसों से जुड़े निर्णय आज न लें तो बेहतर रहेगा। दूसरों की बातों में भूलकर न आएं। दिखावे में आकर ज्यादा खर्च करने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। घर में किसी सदस्य की सेहत अचानक खराब हो सकती है। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

ये भी पढ़ें-
Baba Vanga Prediction: 23 मार्च के बाद इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी!

कैसा रहेगा मीन राशि वालों का करियर?

इस राशि के लोगों पर काम का बोझ कुछ ज्यादा रहेगा, जिससे अधिकारियों से बहस हो सकती है। आज आप इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर करें नहीं तो बाद में नुकसान हो सकता है। बिजनेस में कोई भी डील करते समय कागजात अच्छी तरह से जरूर पढ़ें।

कैसी रहेगी मीन राशि वालों की लव लाइफ?

इस राशि के लोगों की लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। परिवार के साथ समय न बिताने से मन में असंतोष की भावना रह सकती है। दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें।

मीन राशि वाले कौन-सा उपाय करें?

इस राशि के लोग गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें और पील चीजों जैसे- आम, केला, पीले वस्त्र आदि का दान जरूरतमंदों को करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।