Aaj Ka Rashifal (27 जनवरी 2026 का राशिफल): 4 राशि वालों का बिगड़ सकता है बजट
Aaj Ka Rashifal 27 January 2026: 27 जनवरी, मंगलवार को चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन मूसल, गद, सर्वार्थसिद्धि, शुक्ल और ब्रह्म नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

27 जनवरी 2026 का राशिफल
27 January 2026 Ka Rashifal: 27 जनवरी 2026 को मेष राशि वाले दूसरों के मामले में दखल न दें, कोई गिफ्ट मिल सकता है। वृषभ राशि वालों को राजनीति से लाभ होगा, सेहत ठीक रहेगी। मिथुन राशि वाले लव लाइफ को लेकर परेशान रहेंगे, खान-पान पर नियंत्रण रखें। कर्क राशि वालों को नौकरी में इंक्रीमेंट हो सकता है, भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Mahashivratri 2026 Kab Hai: 15 या 16 फरवरी, कब है महाशिवरात्रि? नोट करें सही डेट
मेष राशिफल 27 जनवरी 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज माता-पिता से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज वर्क प्लेस पर आपके कुछ अटकी हुई योजना सक्रिय नजर आएंगी, जिन पर आपको फोकस करना होगा। दूसरों के मामले में दखल देने से बचें तो ठीक रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण और पंचक एक ही दिन, कब बनेगा ये दुर्लभ संयोग, कैसा होगा असर?
वृषभ राशिफल 27 जनवरी 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय बेहतर रहने वाला है। मानसिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्न होंगे।आज आपके लिए अचानक से धन लाभ की स्थिति बन सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन राशिफल 27 जनवरी 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
बाहरी खानपान से परहेज रखें नहीं तो पेट दर्द, अपच, आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जो लोग किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आज का दिन लव लाइफ के लिए कुछ ज्यादा ही परेशान करने वाला रहेगा।
कर्क राशिफल 27 जनवरी 2026 (Dainik Kark Rashifal)
रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी जो भविष्य में आपके काम आएगी। संतान से जुड़ी कोई बात आपको परेशान करेगी। नौकरी में प्रमोशन या इंक्रीमेंट मिल सकती है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे।
सिंह राशिफल 27 जनवरी 2026 (Dainik Singh Rashifal)
किसी वजह से मन काम में नहीं लगेगा। बिजनेस में ना चाहत हुए भी कोई डील करनी पड़ सकती है। कोई भी बड़ा फैसला बिना परिवार वालों की मर्जी से न करें। आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक का रहने वाला है। सेहत ठीक रहेगी।
कन्या राशिफल 27 जनवरी 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
जो लोग सट्टेबाजी में अपने धन का निवेश करते हैं, उनके लिए आज दिन बेहतर है। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है, तो आज उसके लिए बेहतर अवसर आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है, इन्हें मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा।
तुला राशिफल 27 जनवरी 2026 (Dainik Tula Rashifal)
ससुराल पक्ष से धन लाभ की उम्मीद न करें तो बेहतर रहेगा। आज आप अपनी किसी मनपसंद इच्छा की पूर्ति होने से प्रसन्न रहेंगे। संतान की समस्याओं को सुनकर आप भी चिंतित हो सकते हैं। लोग किसी बीमारी से ग्रस्त थे, उनकी सेहत में सुधार होगा।
वृश्चिक राशिफल 27 जनवरी 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करें नहीं तो बाद में परेशानी होगी। जो लोग रोजगार की तलाश मे इधर उधर भटक रहे है, उन्हे आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आपका मन कुछ उलझन भरा रहेगा, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे।
धनु राशिफल 27 जनवरी 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
बिजनेस से जुड़ी यात्रा पर सावधानी से जाएं। सामाजिक क्षेत्रों में जो लोग प्रयासरत हैं, उनको भी आज कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सोचे काम पूरे हो सकते हैं।
मकर राशिफल 27 जनवरी 2026 (Dainik Makar Rashifal)
मन में चल रहा कन्फ्यूजन दूर होगा। मन क्रोधित रहेगा, इसका मुख्य कारण किसी अपने करीबी से धोखा मिलना है। बढ़ते हुई खर्चों पर काबू करना होगा। आज यात्रा के योग भी बन रहे हैं। खराब सेहत के कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
कुंभ राशिफल 27 जनवरी 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए बहुत अधिक नकारात्मक विचारों को लेकर आया है। अपनी गलतियों को बार-बार याद करना आपके लिए तकलीफ दायक होगा। आज आप शारीरिक रूप से बीमारी की चपेट में आ सकते है सतर्क रहें। दिन ठीक नहीं है।
मीन राशिफल 27 जनवरी 2026 (Dainik Meen Rashifal)
रिश्तेदारों से बहस होने से दिन खराब हो सकता है। आपके गैर जिम्मेदार बर्ताव से परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान होगा। प्रॉपर्टी के निर्णय लेते समय हड़बड़ी न करें। भावनात्मक रूप से आप बहुत कठोर हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें तो ठीक रहेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।