सार

Aaj Ka Panchang: 17 जनवरी, मंगलवार को पहले विशाखा नक्षत्र होने से श्रीवत्स और इसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से वज्र नाम के 2 योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा गण्ड और वृद्धि नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:18 से शाम 04:38 तक रहेगा।

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण का सूक्ष्म अध्यनन करने के बाद ही सटीक पंचांग बनाया जाता है। पंचांग में शुभ मुहूर्त के अलावा गृह-नक्षत्रों की स्थिति, दिशा शूल, शुभ चौघड़िया आदि जानकारी भी आसानी से मिल जाती है। भारत में अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न पंचांग प्रचलित हैं। लेकिन इन सभी में विक्रम पंचांग सबसे अधिक लोकप्रिय है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

17 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 17 Januray 2023)
17 जनवरी 2023, दिन मंगलवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि शाम 06:00 तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। मंगलवार को विशाखा नक्षत्र शाम 06:46 तक रहेगा, इसके बाद अनुराधा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले विशाखा नक्षत्र होने से श्रीवत्स और इसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से वज्र नाम के 2 योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा गण्ड और वृद्धि नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:18 से शाम 04:38 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को शनि मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। इस दिन चंद्रमा तुला राशि में, सूर्य और शुक्र मकर राशि में, बुध (वक्री) धनु राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

17 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- विशाखा और अनुराधा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 5:59 PM
चन्द्रोदय - Jan 17 2:16 AM
चन्द्रास्त - Jan 17 1:31 PM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:14 से 12:57

17 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:55 AM – 11:16 AM
कुलिक - 12:36 PM – 1:57 PM
दुर्मुहूर्त - 09:23 AM – 10:06 AM और 11:17 PM – 12:10 AM
वर्ज्यम् - 10:32 PM – 12:02 AM


 

ये भी पढ़ें-

साप्ताहिक राशिफल 16-22 जनवरी 2023: इन 3 राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ, किसके शुरू होंगे बुरे दिन?


Mangal Margi Rashifal 2023: मंगल के मार्गी होने से किसकी चमकेगी किस्मत? जानें राशिफल से

Makar Sankranti 2023 Rashifal: सूर्य करेगा मकर राशि में प्रवेश, कैसा होगा आपकी लाइफ पर असर? जानें राशिफल से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।