Salman Khan Photos -

337 Stories

Bigg Boss 15: गुस्से में Rakhi Sawant पर ही चीखने-चिल्लाने लगे पति रितेश तो टूट गया ड्रामा क्वीन का दिल

Dec 15 2021, 12:41 PM IST
मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) का सबसे विवादित शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) जब से शुरू हुआ है तभी से विवादों में बना हुआ है। शो में पहले दिन से ही कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े और आपस में गाली-गलोच देखने और सुनने को मिल रहा है। ये बात और है कि मेकर्स द्वारा कई फंडे अपनाने के बाद भी शो को टीआरपी रैकिंग में जगह नहीं मिल पाई। खबरों की मानें तो शो की टीआरपी रैकिंग को देखते हुए हो सकता है मेकर्स इसका फिनाले जल्द ही करने की कोशिश करें। वहीं, बीती रात के एपिसोड में भी काफी कुछ देखने को मिला। बिग बॉस ने सभी घरवालों को एक टिकट-टू-फिनाले में जगह बनाने और नॉमिनेशन से बचने के लिए एक खास टास्क दिया। इस टास्क में जीत हासिल करने के लिए घरवालों ने हलचल मचा दी। नीचे पढ़ें आखिर क्या-क्या हुआ बिग बॉस के घर में और कब होगा इसका फिनाले...

पति और बच्चों को अकेला छोड़ Salman Khan संग विदेश रवाना हुई Shilpa Shetty, पहन रखे थे 2 रंग के जूते

Dec 09 2021, 12:20 PM IST
मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) हर साल अपना द बैंग टूर (Da Bangg Tour) लेकर विदेश जाते हैं। हालांकि, कोरोना महामारी के बीच वे ऐसा नहीं कर पाए। लेकिन इस साल वे अपना टूर लेकर रियाद रवाना हुए। बीती रात उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया। उनके साथ उनकी पूरी टीम भी रियाद के लिए रवाना हुई। इस बार सलमान ने शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) को भी अपनी टीम में शामिल किया है। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि शिल्पा बेहद खुश नजर आई। उन्होंने काले रंग के कपड़े पहन रखे थे। इन कपड़ों के वे दो अलग-अलग रंग के जूते पहने नजर आई। वहीं, सलमान कैजुअल लुक में स्पॉट हुए। उन्होंने बकायदा रूककर फोटोग्राफर्स को पोज दिए। नीचे देखें सलमान खान के साथ और कौन-कौन रियाद के लिए रवाना हुआ...

Bigg Boss: Rakhi Sawant के पति को लेकर Salman Khan को भी हुआ शक, फिर एक्ट्रेस बोली Ritesh आपका साला है

Nov 28 2021, 03:00 PM IST
मुंबई। 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) में राखी सावंत (Rakhi Sawant) को हाल ही में वाइल्डकार्ड एंट्री मिली है। खास बात ये है कि शो में राखी सावंत (Rakhi Sawant) अकेली नहीं पहुंचीं बल्कि अपने डाउटफुल हसबैंड रितेश (Ritesh) को भी साथ लाई हैं। हाल के एक एपिसोड में राखी सावंत ने शो में अपने पति का परिचय करवाया लेकिन उन्हें देखकर दर्शक ही नहीं बल्कि सलमान खान (Salman Khan) भी डाउट में हैं। 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने रितेश को देखा तो वो भी चौंक गए। इतना ही नहीं, सलमान ने तो राखी सावंत से उनके पति को लेकर ही बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। आखिर राखी सावंत के पति को लेकर क्या बोले सलमान..

Antim के प्रीमियर शो में Salman Khan का दिखा स्वैग, बॉलीवुड सितारों का लगा जमघट

Nov 25 2021, 11:27 PM IST
मुंबई. सलमान खान (Salman khan) आयुष शर्मा (aayush sharma) की मूवी 'अंतिम- द फाइनल ट्रुथ'(antim the final truth) 26 नवंबर यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान वर्दी पहने नजर आएंगे वहीं, आयुष शर्मा विलेन के किरदार में नजर आनेवाले हैं। फिल्म एक छोटे शहर के युवा राहुल (आयुष शर्मा) की कहानी है, जो पुणे के सबसे खतरनाक भू-माफियाओं में से एक बन जाता है। लेकिन वह अपने कई दुश्मन बना लेता है और कानून को तोड़ता है। फिल्म के रिलीज होने के एक दिन पहले 25 नवंबर को अंतिम का प्रीमियर शो रखा गया। जिसमें फिल्म के स्टार कास्ट के अलावा ग्लैमर इंडस्ट्री के जानेमाने चेहरे शो देखने पहुंचे।नीचे देखते हैं कि कौन-कौन अंतिम मूवी देखने पहुंचे।

Satyameva Jayate 2:John Abraham ही नहीं ये 10 एक्टर भी हैं मस्कुलर बॉडी के मालिक, एक तो 64 साल में भी इतना Fit

Nov 25 2021, 07:54 PM IST
मुंबई। जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' (Satyamev Jayate 2) थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में जॉन अब्राहम ट्रिपल रोल में नजर आ रहे हैं, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता है। मस्कुलर बॉडी के मालिक जॉन अब्राहम इस फिल्म में जबर्दस्त एक्शन दिखाते नजर आ रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में अपनी फिटनेस के लिए मशहूर जॉन अब्राहम का मानना है कि एक फिट बॉडी के लिए 60 प्रतिशत डायट और सिर्फ 40 प्रतिशत वर्कआउट काम करता है। वैसे, जॉन ही नहीं बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स हैं, जो सिर्फ रील लाइफ ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी अपनी मस्कुलर बॉडी और शानदार फिजिक के लिए जाने जाते हैं। यहां तक कि एक एक्टर तो 64 साल की उम्र में भी बेहद फिट है। जानते हैं ऐसे ही 10 एक्टर्स के बारे में।

Salim Khan Birthday : जब Salman Khan ने Arbaaz संग मिल जला दी पापा की सैलरी, भड़के सलीम खान ने सिखाया था सबक

Nov 23 2021, 07:07 PM IST
मुंबई। सलमान खान (Salman Khan) के पिता और जावेद अख्तर (Javed Akhtar) के जोड़ीदार स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान (Salim Khan) 86 साल के हो गए हैं। 24 नवंबर, 1935 को इंदौर में पैदा हुए सलीम खान के पिता पुलिस में थे। 29 साल की उम्र में साल 1964 में सलीम खान ने महाराष्ट्र की एक ब्राह्मण लड़की सुशीला चरक से शादी की। शादी के बाद उन्होंने सुशीला का नाम बदलकर सलमा कर दिया। सलीम खान के तीनों बच्चों में सबसे शरारती सलमान खान ही थे। यहां तक कि एक बार तो उन्होंने अपने भाइयों के साथ मिलकर पापा की सैलरी के पैसे तक जला दिए थे। सलमान की हरकत से भड़के सलीम खान ने यूं दी थी सजा..

Salim Khan Birthday: कुछ ऐसी है Salman Khan के पापा की फैमिली, हर मजहब के लोग हैं परिवार का हिस्सा

Nov 23 2021, 04:11 PM IST
मुंबई. जानेमाने लेखक और सलमान खान (Salman Khan) के पापा सलीम खान (Salim Khan) 86 साल के हो गए हैं। सलीम खान का जन्म 24 नवंबर,1935 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। सलमान अपने पिता के बेहद करीब है। हालांकि वे आज भी अपने पिता से डरते हैं और बगैर उनकी सहमति के कोई काम नहीं करते। सलीम खान ने बतौर एक्टर तीसरी मंजिल और सरहदी लुटेरा, दीवाना, वफादार जैसी कुछ फिल्मों में काम किया है लेकिन उनकी असली पहचान पटकथा लेखक के तौर पर होती है।खान ने 2 शादियां की हैं। उनका परिवार 3 बेटे, दो बेटियां और 7 नाती-पोते से भरापूर है। उनके दो दामाद अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सलीम खान के परिवार ने हर मजहब के मेंबर है। हिंदू, सिख, ईसाई सभी उनकी फैमिली का हिस्सा है। नीचे पढ़े सलीम खान के फैमिली मेंबर्स के बारे में...

तो इसलिए इन 15 फिल्मों में Salman Khan का नाम रखा गया 'प्रेम', ऐसे उठा था इस राज से पर्दा

Nov 12 2021, 03:24 PM IST
मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की फिल्म प्रेम रतन धन पायो (Prem Ratan Dhan Payo) की रिलीज को 6 साल पूरे हो गए हैं। डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ( Sooraj Barjatya) की यह फिल्म 12 नवंबर, 2015 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर तहलका मचा दिया था। 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 366 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म सलमान-सोनम के अलावा अनुपम खेर (Anupam Kher), नील नीतिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh), अरमान कोहली (Armaan Kohli) और स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) भी लीड रोल में थे। फिल्म ने सलमान ने डबल रोल प्ले किया था, जिसमें से एक का नाम प्रेम होता है। वैसे, शायद कम ही लोग जानते हैं कि सलमान की करीब 15 फिल्में ऐसी है, जिसमें उन्होंने प्रेम नाम का किरदार निभाया था। नीचे पढ़े आखिर क्यों सलमान खान ने इन फिल्मों में प्रेम का रोल प्ले किया...

आखिर कौन था वो शख्स जो चाहता था Bhagyashree के साथ घिनौनी हरकत करें Salman Khan, उड़ गई थी एक्ट्रेस की नींद

Nov 07 2021, 11:39 AM IST
मुंबई। 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' (Maine Pyar Kiya) में सलमान खान (Salman Khan) की हीरोइन रहीं भाग्यश्री (Bhagyashree) हाल ही में बिग बॉस (Bigg Boss) के सेट पर पहुंचीं। इस मौके पर भाग्यश्री ने सलमान के साथ मिलकर अपनी ही फिल्म के गाने 'आया मौसम दोस्ती का' पर जमकर डांस किया। इस दौरान भाग्यश्री हल्के गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आईं, जबकि सलमान सूट में दिखे। बता दें कि 'मैंने प्यार किया' भाग्यश्री की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म के बाद सलमान-भाग्यश्री किसी और फिल्म में कभी नजर नहीं आए। हालांकि, भाग्यश्री ने एक इंटरव्यू में फिल्म से जुड़ा एक डरावना किस्सा शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि शूटिंग के दौरान एक शख्स चाहता था कि सलमान उनके साथ घिनौनी हरकत करें। आखिर कौन था वो शख्स..

Bhai Dooj 2021: बॉलीवुड में इन भाई-बहनों ने मारी एंट्री, एक हुआ हिट तो दूजा हुआ फ्लॉप

Nov 06 2021, 11:07 AM IST
मुंबई. पूरा देश भाई दूज (Bhai Dooj 2021) का त्योहार मना रहा है। बॉलीवुड में भी बहन अपने भाइयों की लंबी उम्र के लिए इस त्योहार को मनाती हैं। ग्लैमरस वर्ल्ड में कई ऐसे फेमस एक्टर-एक्ट्रेस हैं जो अपने भाई-बहन को पर्दे पर हिट होते देखना चाहते हैं। लेकिन उनकी चाहत नहीं पूरी हुई। सिल्वर स्क्रीन पर जब भाई-भाई या फिर भाई-बहन ने एंट्री मारी तो उसमें से एक तो सफलता की मंजिल तक पहुंच गया, जबकि दूसरा फ्लॉप हो गया। आइए हम आपको बताते हैं बॉलीवुड स्टार्स के ऐसे भाई-बहनों के बारे में जिनमें से एक का चमका सितारा तो दूसरे का पड़ा धुंधला।