Salman Khan Photos -

337 Stories

कौन है 'BIGG BOSS 16' की यह कंटेस्टेंट, जिसके पास 2 साल से नहीं कोई काम, शो में बयां किया दर्द

Oct 02 2022, 01:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) का 16वां सीजन 1 अक्टूबर से शुरू हो गया है। इस बार शो में 16 कंटेस्टेंट्स को डायरेक्ट एंट्री दी गई है, जिनमें मिस इंडिया 2020 में रनरअप रह चुकीं मॉडल मान्या सिंह (Manya Singh) भी शामिल हैं। शो के दौरान उन्होंने 'वीरे दी वेडिंग' के पॉपुलर सॉन्ग 'तारीफां' पर डांस करते हुए एंट्री ली। चमकदार गाउन में वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उनके चेहरे पर भी ग्लो नजर आ रहा था। लेकिन वे अपने दिल में कितने दर्द लिए शो में पहुंची हैं, इसका खुलासा भी उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) के सामने किया। नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए मान्या ने क्या कुछ बताया और सलमान खान ने उनसे क्या कहा...

सलमान खान को लड़की ने मारा था थप्पड़, ये 7 सेलेब्स भी पिटे, दो की पब्लिकली जमकर हुई थी पिटाई

Sep 13 2022, 12:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. हाल ही में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बेंगलुरु में हुए साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA) में शामिल हुए। इस मौके का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक फैन ने रणवीर के गाल पर थप्पड़ मार दिया है, जिसके बाद वे अपने गाल को सहलाते नजर आ रहे हैं। वैसे यह पहला मौका नहीं है, जब किसी सेलेब्रिटी को ऐसे पब्लिकली थप्पड़ पड़ा हो। इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें सलमान खान (Salman Khan) से लेकर गौहर खान (Gauhar Khan) तक को थप्पड़ पड़ चुका है। यहां तक कि दो सेलेब्स की तो पब्लिकली पिटाई भी हो चुकी है। डालिए ऐसी ही 8 घटनाओं पर एक नजर....

BIGG BOSS WINNERS: कोई सालों से गायब तो किसी का हो चुका निधन, शो के 15 विजेताओं का अब ऐसा है हाल

Sep 13 2022, 10:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. 'बिग बॉस' (Bigg Boss) का 16वां सीजन जल्दी ही टेलीकास्ट होने जा रहा है। प्रोमो सामने आ चुका है और स्पष्ट हो गया है कि सलमान खान (Salman Khan) ही इस बार भी इस कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो के होस्ट होंगे। जल्द ही इसके फाइनल कंटेस्टेंट के बारे में भी जानकारी सामने आ जाएगी और फिर शुरू होगा 'बिग बॉस' के घर में उनका घमासान और फिर अंत में कोई एक होगा इसकी ट्रॉफी का हकदार। वैसे आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि अब तक जिन लोगों ने 'बिग बॉस' जीता है, उनमें से ज्यादातर सालों से लाइमलाइट से दूर हैं। आइए आपको बताते हैं पिछले 15 विनर्स के बारे में, जिनमें से एक तो अब इस दुनिया में ही नहीं है...

सलमान खान की ऑनस्क्रीन बहन 18 साल में हो गई और भी ग्लैमरस, VIRAL PHOTOS देख पहचान भी नहीं पा रहे लोग

Aug 29 2022, 07:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म 'गर्व : प्राइड एंड हॉनर'(Garv: Pride and Honour) से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस आकांक्षा मल्होत्रा (Akanksha Malhotra) की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। 18 साल बाद उनकी तस्वीरें देखकर लोग उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे हैं। वे ना केवल पहले से ज्यादा ग्लैमरस हो गई हैं, बल्कि उनका लुक भी पूरी तरह बदल चुका है। उन्हें देखने के बाद लोग अपने आप से सवाल कर रहे हैं कि क्या वाकई यह फिल्म 'गर्व' की राखी हैं। नीचे की स्लाइड्स में देखिए आकांक्षा की लेटेस्ट तस्वीरें और जानिए फिलहाल वे क्या कर रही हैं...

Bigg Boss: चौथे सीजन से अब तक 17 गुना बढ़ गई सलमान खान की फीस, जानिए हर सीजन के लिए कितने-कितने चार्ज किए

Aug 28 2022, 02:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) जल्दी ही नए सीजन के साथ टीवी पर वापसी करेगा। ख़बरों के अनुसार, पिछले 11 साल से लगातार इस शो को होस्ट करते आ रहे सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर इसकी मेजबानी करेंगे। इस बीच नए सीजन के लिए सलमान खान की फीस को लेकर भी कयासों का दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि सलमान खान ने इस बार प्रति एपिसोड लगभग 43.75 करोड़ रुपए की डिमांड की है। पूरे सीजन की उनकी फीस तकरीबन 1050 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हालांकि, इसकी कहीं आधिकारिक पुष्टि नहीं हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब सलमान खान ने पहली बार 'बिग बॉस' अपने हाथ में लिया था, तब उनकी फीस कितनी थी और कैसे साल-दर-साल उनकी फीस में बढ़ोतरी होती गई। नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं सलमान खान को हर सीजन में मिली फीस के बारे में...

घर से 45 रुपए चुराकर मुंबई पहुंचे थे सावन कुमार, कभी मीना कुमारी ने इन्हें शादी के लिए किया था प्रपोज

Aug 25 2022, 08:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. 'सौतन' (Souten), 'सौतन की बेटी' (Souten Ki Beti), 'साजन बिना सुहागन' (Saajan Bina Suhagan), 'सनम बेवफा' (Sanam Bewafa) और 'बेवफा से वफा' (Bewafa Se Wafa) जैसी कई फिल्मों का निर्देशन करने वाले मशहूर फिल्ममेकर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर सावन कुमार टाक (Sawan Kumar Tak) का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। सावन की हालत पिछले कई दिनों से नाजुक थी, जिसके चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गुरुवार सुबह ही उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था जहां शाम करीब 4 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। सावन के निधन की खबर मिलते ही सलमान खान (Salman Khan) समेत कई सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। यहां इस खबर में हम आपको उनके जीवन के कुछ अनसुने किस्सों के बारे में बता रहे हैं...