भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज रविवार (31 मार्च) को आगामी लोकसभा चुनाव-2024 हेतु 9वीं सूची में राजस्थान की भीलवाड़ा सीट के लिए दामोदर अग्रवाल के नाम पर मुहर लगाई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ में मेगा रैली करेंगे। यहां से भाजपा ने एक्टर अरुण गोविल को टिकट दिया है।
लोकसभा के वर्तमान 514 सांसदों में से 225 (44%) ने बताया है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामलों में केस दर्ज हैं।
बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी गया से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी संपत्ति बीते 9 साल में आधी हो गई है। पिछले साल उन्हें पांच लाख रुपए से भी कम आमदनी हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए के लिए 400 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। आम चुनाव देशभर के 543 सीटों पर होते हैं।
लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने लोक सभा चुनाव को लेकर अपनी आठवीं लिस्ट जारी कर दी है। 8वीं लिस्ट में कांग्रेस ने कुल 14 कैंडिडेट्स के नाम फाइनल किए हैं।
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से 7वीं लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में भाजपा ने अमरावती से नवनीत राणा का नाम फाइल कर दिया है। इसके अलावा एक और कैंडिटेट का नाम भी घोषित किया गया है।
उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों पर निर्वाचन कार्यालय में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों ने देहरादून में बूथों पर मतदाता शपथ आयोजित कर जनजागरुकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
लोकसभा चुनाव को लेकर राजद ने पूर्णिया सीट से महिला उम्मीदवार पर भरोसा जताया है। राजद ने जनता दल युनाइटेड छोड़ कर हाल ही पार्टी ज्वाइन करने वाली बीमा भारती को पूर्णिया से टिकट दिया है।
केरल के वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस के राहुल गांधी, भाजपा उम्मीदवार के सुरेंद्रन और सीपीआई प्रत्याशी एनी राजा के बीच है।