Kangana ranaut Photos -

137 Stories

Celebs Spotted: गुलाबी दुपट्टा और मांग में सिंदूर लगाए नजर आई Mouni Roy, खुले बालों में दिखी खूबसूरत

Feb 02 2022, 02:03 PM IST
मुंबई. कोरोना ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। आमजन से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स इसकी चपेट में आ चुके हैं। कोरोना की वजह से ही कई फिल्मों की शूटिंग तक कैंसिल हो गई है वहीं, मेकर्स ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। हालांकि, अब स्थिति ठीक होती नजर आ रही है। सेलेब्स अपने-अपने प्रोजेक्ट्स पर धीरे-धीरे काम करना शुरू कर रहे हैं। वहीं, कई सेलेब्स पार्टीज, डिनर डेट और जिम के बाहर भी नजर आ रहे हैं। इसी बीच हाल ही में शादी के बंधन में बंधी मौनी रॉय (Mouni Roy) बांद्रा में स्पॉट हुई। इस दौरान उन्होंने काले रंग का प्रिंटेड शरारा पहन रखा था। इसके साथ उन्होंने गुलाबी रंग का दुप्पटा भी कैरी किया था। बता दें कि मौनी के अलावा आलिया भट्ट (Alia Bhatt), मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora), शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) कई सेलेब्स अलग-अलग जगहों पर नजर आए। नीचे देखें सेलेब्स की फोटोज कि कौन कहां-कहां दिखाई दिया...

Round Up 2021: Kareena Kapoor और Shilpa Shetty के पति से लेकर इन सेलेब्स की कॉन्ट्रोवर्सी से दहला बॉलीवुड

Dec 17 2021, 04:27 PM IST
मुंबई. इस साल का आखिरी महीना भी आधे से ज्यादा गुजर चुका है। 2022 के आने का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि 2021 में बहुत कुछ देखने को मिला। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक की लाइफ में कई चेंजेज हुए। 2021 में कुछ ऐसी बातें भी देखने और सुनने को मिली जिन्हें भुला पाना आसान नहीं है। तमाम विवादों के बीच, इस साल कई बॉलीवुड सेलेब्स कॉन्ट्रोवर्सी में रहे। कई सेलेब्स के लिए ये साल बुरे अनुभव से कम नहीं था। 2021 की शुरुआत से लेकर अंत तक कई सेलेब्स सुर्खियों में छाए रहे। सैफ अली खान (Saif Ali Khan) से लेकर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा ( Raj Kundra) सहित कई सेलेब्स इस साल कॉन्ट्रोवर्सी में रहे। नीचे पढ़ें कौन-कौन से सेलेब्स इस साल विवादों में रहे...

इतने दिनों बाद घर लौटा बेटा तो Malaika Arora ने दौड़कर लगाया गले, Ex पति भी थे साथ, ये भी हुए स्पॉट

Dec 11 2021, 03:08 PM IST
मुंबई. आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों लाइफ में काफी बिजी नजर आ रहे हैं। हर कोई अपने-अपने काम तेजी में निपटाने में जुटा हुआ है। कई सेलेब्स अपनी अपकमिंग फिल्मों के प्रमोशन में है। सेलेब्स दूसरे शहरों में जाकर भी अपनी फिल्मों का प्रमोशन कर रहे है। वहीं, कई ऐसे भी जो अपनी फिल्मों की शूटिंग पूरी करने में जुटे हैं। कुछ सेलेब्स एन्जॉय करते भी नजर आ रहे हैं। पार्टीज, इवेंट्स और लंच-डिनर डेट पर कई सेलेब्स को देखा जाता है। इसी बीच विदेश में पढ़ रहा मालाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का बेटा बीती रात मुंबई वापस लौटा। बेटे को रिसीव करने मलाइका अपनी एक्स पति अरबाज खान (Arbaaz Khan) के साथ एयरपोर्ट पहुंची। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि बेटे को देखते ही मलाइका इमोशनल हो गई और दौड़कर उसे गले लगा लिया। वहीं, अरबाज भी बेटे को गले लगाते नजर आए। नीचे देखें और कौन-कौन से सेलेब्स कहां-कहां नजर आए...

होने वाले दामाद और बहू के साथ डिनर करने पहुंचे Suniel Shetty तो जीजा संग दिखा Tadap का हीरो, ये भी दिखे

Dec 05 2021, 03:13 PM IST
मुंबई. बॉलीवुड में इन दिनों जहां कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी के चर्चे हो रहे हैं वहीं, कई सेलेब्स अपने प्रोजेक्ट को लेकर सीरियस दिख रहे हैं। सेलेब्स यां तो सिटी में या फिर शहर से बाहर जाकर अपनी फिल्मों की शूटिंग पूरी कर रहे हैं। वहीं, कई ऐसे भी है तो लंच-डिनर डेट या फिर इवेंट्स और पार्टीज में शामिल होकर मौज-मस्ती कर रहे हैं। इसी बीच सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) फैमिली के साथ डिनर पर स्पॉट हुए। इस मौके पर उनके होने वाले दामाद यानी क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) भी उनके साथ थे। वहीं, होने वाली बहू यानी बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) की गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ (Tania Shroff) भी उनके साथ नजर आई। आपको बता दें कि सुनील की बेटी अथिया शेट्टी इन दिनों क्रिकेटर के साथ रिसेशनशिप में हैं। नीचे देखें और कौन-कौन से सेलेब्स कहां-कहां नजर आए...

पीला दुपट्टा, माथे पर चंदन और फूलों की माला पहन Kangana Ranaut पहुंची श्रीकृष्ण के दरबार, लिया आशीर्वाद

Dec 05 2021, 10:14 AM IST
मुंबई. लंबे समय से विवादों में फंसी कंगना रनोट (Kangana Ranaut) उत्तर प्रदेश के मथुरा पहुंची। यहां उन्होंने बांके बिहारी के दर्शन किए। साथ ही उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से उम्मीद है कि वो मथुरा स्थित भगवान श्रीकृष्ण के मूल जन्म स्थान का दर्शन कराएंगे। उन्होंने कहा कि वे पहली बार मथुरा-वृंदावन आई हैं और वो कृष्ण की भक्त हैं। मुझे मक्खन का प्रसाद मिला है। ठाकुर जी के दर्शन करके बहुत अच्छा लगा। इस मौके पर कंगना गहरे हरे का सूट, पीला दुपट्टा, माथे पर चंदन और ढेर सारी फूलों की मालाएं पहनी नजर आई। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मथुरा से जुड़ी कई सारी फोटोज भी शेयर की है। इन सभी फोटोज में वे बेहद खुश और खूबसूरत नजर आ रही है। बता दें कि इस दौरान पुलिस को कंगना की सुरक्षा के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। नीचे देखें बाके बिहारी के दर्शन करने पहुंची कंगना रनोट की कुछ फोटोज...

जब Kangana Ranaut के इन 9 विवादित बयानों से मचा बवाल, 2 मुख्यमंत्रियों तक को नहीं बख्शा

Dec 02 2021, 11:27 AM IST
मुंबई। कंगना रनोट (Kangana Ranaut) अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कुछ दिनों पहले कंगना ने 'भीख में मिली आजादी' बयान दिया था, जिसके बाद काफी बवाल हुआ था। कंगना के बयानों को देखते हुए अब सुप्रीम कोर्ट में उनकी सोशल मीडिया पोस्ट को बैन करने की डिमांड की गई है। हाल ही में वकील चरनजीत सिंह चंद्रपाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि देश में लॉ एंड ऑर्डर के लिए कंगना की पोस्ट को सेंसर किया जाए। वैसे, ये कोई पहली बार नहीं है जब कंगना की पोस्ट से विवाद हुआ है। वो पहले भी इस तरह के बयान दे चुकी हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही बयान..

इस एक्ट्रेस के आगे Abhishek Bachchan को पत्नी Aishwarya Rai भी लगती हैं फीकी, खूबसूरती पर कही थी ये बात

Nov 13 2021, 01:32 PM IST
मुंबई। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की बहू ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) बॉलीवुड ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। हालांकि, उनके पति अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की नजरों में ऐश्वर्या नहीं बल्कि कोई और एक्ट्रेस है, जो उनसे भी ज्यादा खूबसूरत और टैलेंटेड है। यहां तक कि अभिषेक बच्चन तो ये भी कह चुके हैं कि आने वाले कुछ सालों में ये एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को कड़ी टक्कर देने वाली है। बता दें कि वो एक्ट्रेस, जिसकी तारीफ करते अभिषेक नहीं थक रहे हैं, जल्द ही फिल्म टिकू वेड्स शेरू में नजर आने वाली है। आखिर कौन है वो एक्ट्रेस..

Kangana Ranaut Controversy: मैं कमर नहीं हिलाती हड्डियां तोड़ती हूं..पढ़ें कंगना के कुछ ऐसे ही 7 विवादित बयान

Nov 13 2021, 08:55 AM IST
मुंबई। कंगना रनोट (Kangana Ranaut) अक्सर अपनी बेबाकी के चलते चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में कंगना ने यह कहकर विवाद पैदा कर दिया था कि भारत को ‘वास्तविक आजादी’ साल 2014 में तब मिली, जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार आई। कंगना रनोट ने 1947 में देश को मिली आजादी को ‘भीख’ करार दिया था। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस ने कंगना रनोट के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों ने भी इसे देश का अपमान बताते हुए कंगना से माफी मांगने को कहा है। वैसे, ये कोई पहली बार नहीं है, जब कंगना अपने बयानों की वजह से विवादों में आई हैं। जानते हैं कंगना रनोट के कुछ ऐसे ही बयानों के बारे में..