Asianet Image

Celebs Diwali: फूले गाल, चमकदार सूट में दिखी Kareena Kapoor, बेटे को गेद में लिए नहीं कर पाई ये काम

Nov 05 2021, 03:26 PM IST

मुंबई. खुशी, रोशनी और उल्लाह का पर्व दिवाली (Diwali 2021) देश-दुनिया में धूमधाम से मनाया गया। आमनजों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस दीयों के इस त्योहार को पूरी शिद्दत के साथ मनाया। सेलेब्स ने अपने-अपने घरों रोशन किया और रंग-बिरंगे फूलों से सजावट भी की। वहीं, सेलेब्स एक से बढ़कर शानदार और डिजाइनर आउटफिट्स में भी नजर आए। इसी बीच करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ एक फोटो शेयर की। इस फोटो में वे पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और दोनों बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) और जेह अली खान (Jeh Ali Khan) के साथ नजर आई। सामने आई फोटो में देखा जा सकता है कि करीना ने डार्क रानी कलर का चमकदार सूट पहन रखा है। मांग में सिंदूर और बड़े-बड़े झुमकों में वे खूबसूरत नजर आई। वहीं, काजोल (Kajol), पति अजय देवगन (Ajay Devgn) और बेटे युग देवगन के साथ पोज देती नजर आई। नीचे देखें बॉलीवुड सेलेब्स के दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज...

Asianet Image

Gold-Silver Price 5 Nov 2021 : Diwali 2021 बीतते ही सोना हुआ महंगा, आज चुकाने होंगे इतने दाम

Nov 05 2021, 02:31 PM IST

बिजनेस डेस्क, Gold-Silver Price Today 5 November 2021: दिवाली के बाद गोबर्धन  पूजा के दिन सोने-चांदी के दामों में इजाफा हुआ है।  शुक्रवार 5 November 2021 को चांदी के दामों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गोल्ड- सिल्वर के दामों को जारी करने वाली वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार, 999 शुद्धता वाले गोल्ड के दाम प्रति दस ग्राम 47702 पहुंच गया है। वहीं रुप चौदस (03 November) के मुकाबले आज के दिन गोल्ड रेट 164 रुपये महंगा हो गया है।  आज चांदी के दाम भी बढ़े हैं। एक किलो चांदी के रेट में 376 रुपये का इजाफा हुआ है। आज चांदी का भाव 63551 प्रति किलो हो गया है। देखें विभिन्न कैरेट का क्या है रेट...

Asianet Image

Diwali Bash: इनको देखते ही Nagin के एक्टर ने पत्नी को चूमा, उधर ट्रेडिशनल लुक में दिखी TV की ये 2 हीरोइन

Nov 05 2021, 01:32 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड सेलेब्स की तरह ही टीवी स्टार्स ने भी रोशनी का पर्व दिवाली धूमधाम से सेलिब्रेट किया। जहां टीवी की ड्रामा क्विन के नाम से फेसम एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने दिवाली की बीती रात अपने घर पर एक ग्रैंड पार्टी आयोजित की थी, वहीं टीवी एक्टर करन पटेल (Karan patel) ने भी बीती रात अपने घर पर दिवाली पार्टी ऑर्गेनाइज की। इस दिवाली बैश में बड़ी संख्या में टीवी सेलेब्स शामिल हुए। पार्टी में टीवी शो नागिन (Nagin) में काम कर चुके करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) पत्नी टीजे सिधू (TJ Sidhu) के साथ पहुंचे। जैसे ही उन्होंने देखा कि कैमरामैन उनकी फोटोज क्लिक कर रहे हैं वैसे ही तुरंत उन्होंने पत्नी को बाहों में लिया और उन्हें चूमने लगे। नीचे देखे करन पटेल की दिवाली पार्टी में शामिल हुए सेलेब्स की फोटोज...

Asianet Image

Sohail Khan Diwali Bash: अक्सर गुस्से में दिखने वाले Salman Khan हंसते आए नजर, GF संग स्पॉट हुए Arbaaz Khan

Nov 05 2021, 11:12 AM IST

मुंबई. दिवाली की रात सभी के घर ढेर सारी खुशियां लेकर आई। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने इन फेस्टिवल को पूरी शिद्दत के साथ मनायाा। बीती रात कुछ सेलेब्स ने अपने घर पर दिवाली पार्टी भी ऑर्गेनाइज की, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए। अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने तो अपने घर पर पार्टी दी ही साथ ही सोहेल खान (Sohail Khan) ने भी इस मौके पर एक ग्रैंड पार्टी दी। इस पार्टी में इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स शामिल हुए। पार्टी में खासतौर पर अक्सर गुस्से में दिखने दिखने वाले सलमान खान (Salman Khan) बेहद खुश और दोस्तों के साथ ठहाका लगाते नजर आए। नीचे देखे सोहेल खान की दिवाली पार्टी में शामिल सेलेब्स की स्टाइलिश और ग्लैमरस फोटोज...

Asianet Image

Anil Kapoor Diwali Bash: गजरा और गुलाबी साड़ी में Malaika Arora ने ढाया कहर, Arjun Kapoor संग आई नजर

Nov 05 2021, 10:06 AM IST

मुंबई. दुनियाभर में दिवाली (Diwali 2021) धूमधाम से मनाई गई। आमजन से लेकर सेलेब्स तक ने इस दिन को खासतौर पर सेलिब्रेट किया। कई सेलेब्स ने अपने घर पर दिवाली पार्टी भी दी। रोशनी के इस त्योहार के मौके पर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने अपने घर पर एक ग्रैंड पार्टी ऑर्गेनाइज की। इस पार्टी में उनके परिवारवाले तो शामिल हुए ही साथ ही कुछ फ्रेंड भी स्पॉट हुए। पार्टी में अनिल कपूर के भतीजे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ पार्टी में पहुंचे। मलाइका ने अपने लुक ऐसे कहर ढाया कि बाकी सब उनके आगे फीके नजर आए। नीचे देखे अनिल कपूर की पार्टी में शामिल हुए सेलेब्स की फोटोज...
 

Asianet Image

पीली साड़ी, सिर पर पल्ला और बिना मेकअप Diwali पूजा करती दिखी Priyanka Chopra, पति का हाथ थामे की आरती

Nov 05 2021, 08:45 AM IST

मुंबई. रोशनी का त्योहार दिवाली (Diwali 2021) एक ऐसा पर्व है, जिसे आमजन से लेकर सेलिब्रिटीज तक धूमधाम से मनाते हैं। दिवाली सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पूरे उल्लास के साथ मनाई जाती है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस मौके पर पूरी शिद्दत के साथ मां लक्ष्मी की पूजा की और अपने-अपने घरों को रोशनी से सजाया। वहीं, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने कुछ घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर अपने ससुराल में हुई दिवाली पूजा और सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की है। ढेर सारी फोटोज शेयर कर प्रियंका ने लिखा- महालक्ष्मी के आशीर्वाद से हम उनकी कृपा और बहुल्य को अपने घर में आमंत्रित करते हैं। सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि प्रियंका ने पीले रंग की साड़ी कैरी कर रखी थी। उन्होंने पति निक जोनास (Nick Jonas) का हाथ थाम मां लक्ष्मी की पूजा का। नीचे प्रियंका चोपड़ा के घर हुई लक्ष्मी पूजा और दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज...

Asianet Image

कभी पिता की तरह मिठाई खिलाई- कभी भाई की तरह प्यार किया, 8 साल की तस्वीरों में देखें पीएम की Diwali

Nov 04 2021, 05:46 PM IST

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 8 साल से हर बार दिवाली (Diwali Celebration) जवानों के साथ ही मनाते हैं। इस बार पीएम मोदी सैनिकों के साथ दिवाली मनाने के लिए गुरुवार को नौशेरा (Nowshera) पहुंचे। वहां उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाई और सेना के जवानों की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा, सैनिक मां भारती के सुरक्षा कवच हैं। आपके लिए सेना में आना कोई नौकरी नहीं है। बल्कि यह साधना है। आप मां भारती की साधना कर रहे हैं। हमें को अपनी जन्मभूमि के लिए ही जीना है। हमारी उदार भावना हमें दूसरों से अलग बनाती हैं। भारत पहले भी अमर था। आज भी अमर है और हजारों साल बाद भी अमर रहेगा। पीएम बनने के बाद हर बार दिवाली के मौके पर वे देश के किसी हिस्से में जवानों के बीच ही होते हैं। साल 2014 से लेकर 2021 तक। जवानों के साथ दिवाली मनाने की प्रथा को जारी रखा है। पीएम मोदी की 8 सालों की 8 तस्वीरें बताती हैं कि उन्होंने कैसे मनाई दिवाली... 

Top Stories