Asianet Image

Bigg Boss OTT: शिल्पा शेट्टी की बहन को नहीं बल्कि इसको मिल रहे सबसे ज्यादा रुपए, जानें घरवालों की फीस

Aug 28 2021, 11:29 AM IST

मुंबई. विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान मचा हुआ है। प्रतिभागी एक-दूसरे की टांग खिंचाई करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। रोज शो से जुड़े अपडेट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शो के होस्ट फिल्ममेकर करन जौहर (Karan Johar) है। शो में इन दिनों शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) सबसे ज्यादा लाइमलाइट बंटोर रही है। ऐसे में दर्शक सोच रहे होंगे कि उन्हें घर के अंदर रहने के लिए सबसे ज्यादा फीस दी जा रही है। लेकिन ऐसा नहीं इस बार के बिग बॉस में शमिता नहीं बल्कि रिद्धिमा पंडित को सबसे ज्यादा दी गई है। नीचे पढ़े किस कंटेस्टेंट्स को कितनी फीस दी जा रही है...

Asianet Image

Bigg Boss OTT: करन जौहर की गंदी हरकत पर इस सिंगर ने उन्हें कहा लूजर, धमकी देते हुए बोला- हद में रहो

Aug 23 2021, 12:18 PM IST

मुंबई. करन जौहर (Karan Johar) का शो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) जब से शुरू हुआ है, तभी से ये विवादों में घिरा हुआ है। आए दिन शो से जुड़े वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा और गाली-गलौच करना देखने और सुनने को मिल रहा है। वहीं, रविवार को हुए वीकेंड का वार में तो खुद करन ही गंदी हरकतें करते नजर आए, जिसे देखकर सिंगर सुयश रॉय (Suyyash Rai) का पारा चढ़ गया और उन्होंने करन की जमकर क्लास लगा दी। दरअसल, करन ने दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) के साथ बहुत ही गंदी टोन में बात की और सुयश को ये बर्दाश्त हुआ और उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर उनको खूब खरीखोटी सुनाते हुए लूजर तक कह दिया। नीचे पढ़े आखिर सुयश रॉय ने करन जौहर को किस तरह फटकार लगाई...

Asianet Image

Bigg Boss OTT: शिल्पा शेट्टी की बहन पर भारी पड़ी भोजपुरी हीरोइन अक्षरा सिंह, ऐसे चूर-चूर किया घमंड

Aug 12 2021, 04:30 PM IST

मुंबई. सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां (Bigg Boss OTT) सीजन शुरू हो चुका है। इस बार बिग बॉस टीवी पर नहीं ओटीटी पर प्रसारित किया जा रहा है। इस शो को फिल्ममेकर जोहर होस्ट कर रहे हैं। शो शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए है लेकिन घरवालों के बीच झगड़ा होना और एक-दूसरे के साथ गाली गलौच करने की खबरे आने लगी है। इस बार शो बॉलीवुड से लेकर टीवी स्टार्स और भोजपुरी सेलेब्स तक शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में घर के अंदर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के बीच जमकर बहसबाजी हुई। वैसे, आपको बता दें कि ये दोनों ही एक्ट्रेस रियल लाइफ में भी कॉन्ट्रोवर्सिस में घिरी रहती है। नीचे पढ़े आखिर ऐसा क्या बिग बॉस के घर में कि अक्षरा सिंह और शमिता शेट्टी के बीच जमकर झगड़ा हुआ...
 

Asianet Image

Bigg Boss में सबसे घटिया और शर्मनाक हरकतः पैंट में पेशाब, गाली-गलौच और...जब कंटेस्टेंट्स ने छोड़ दी शराफत

Aug 10 2021, 02:33 PM IST

मुंबई. बिग बॉस (Bigg Boss) का नया सीजन शुरू हो चुका है। इस बार का 15वां सीजन टीवी पर बल्कि ओटीटी पर शुरू हुआ है। इस शो को करन जौहर (Karan Johar) होस्ट कर रहे हैं। 6 हफ्तों बाद इस शो को सलमान खान (Salman Khan) टीवी पर लेकर जाएंगे। हालांकि, सलमान के शो में ओटीटी वाले शो से कुछ खास कंटेस्टेंट्स को ही शामिल किया जाएगा। बाकी सारे प्रतिभागियों को अलग से चुना जाएगा। बता दें कि बिग बॉस जब से शुरू हुआ है तभी से विवादों में बना हुआ है। इस शो में हर साल आने वाले कंटेस्टेंट्स ऐसी हरकतें कर बैठते है कि देखने वाले तक शर्मसार हो जाते हैं। आज आपको ऐसे ही कुछ विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं। नीचे पढ़े गाली-गलौच, मार-पिटाई से लेकर पैंट में पेशाब करने तक, क्या-क्या गंदी हरकतें कर बैठे कंटेस्टेंट्स...

Asianet Image

Bigg Boss OTT: ये मोहतरमा पैसों के लिए पार कर चुकी हैं सारी हद, अब यहां बवाल मचाने को तैयार!

Aug 10 2021, 10:30 AM IST

मुंबई. सबसे विवादित शो बिग बॉस का 15वां सीजन बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) शुरू हो चुका है। शुरू होते ही शो चर्चा में आ गया है। दरअसल, घर में एंट्री लेने वाले कंटेस्टेंट्स ने पहले दिन से ही आपस में झगड़ा और गाली गलौच करना शुरू कर दिया है। बता दें कि शो को फिल्ममेकर करन जौहर (Karan Johar) होस्ट कर रहे हैं। शो के इस सीजन में टीवी से लेकर बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री के सेलेब्स नजर आ रहे हैं। और इन्हीं में से एक कंटेस्टेंट है 20 साल की मुस्कान जट्टाना (Muskan Jattana)। सोशल मीडिया सेंशेन मुस्कान शो में सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट है। वे अपने अजीबोगरीब कामों से काफी सुर्खियां भी बंटोर चुकी है। वे बेसिकली मोहाली की रहने वाली हैं। पेरेंट्स मोहाली में रहते हैं, जबकि वे दिल्‍ली में रहती हैं। नीचे पढ़े मुस्कान जट्टाना से जुड़ी कुछ दिलचस्प और चौंकाने वाली बातें...
 

Asianet Image

Bigg Boss Ott: तलाकशुदा, सिंगर से लेकर भोजपुरी हीरोइन तक, घर में करेंगे घमासान, इस दिन शुरू होगा शो

Aug 07 2021, 06:10 PM IST

मुंबई. विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) जिसका सभी बेताबी से इंतजार कर रहे हैं, उसका ग्रैंड प्रीमियर 8 अगस्त को होगा। इस बार शो को सलमान खान (Salman Khan) नहीं बल्कि फिल्ममेकर करन जौहर (Karan Johar) होस्ट करेंगे। और शो वूट सिलेक्ट ऐप पर प्रसारित किया जाएगा, जिसे दर्शक 24 घंटे देख सकंगे। बिग बॉस के घर में रहने वाले फाइनल कंटेस्टेंटे्स की लिस्ट सामने आ गई है। इस बार शो में एक और मजेदार ट्विस्ट शामिल किया गया है। बिग बॉस ओटीटी के विजेता और कुछ दमदार कंटेस्टेंट्स को शो के खत्म होने के बाद सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो में शामिल होने का मौका मिलेगा। नीचे पढ़े इस बार कौन-कौन बिग बॉस के घर में मचाने वाला है घमासान...

Asianet Image

बोल्ड कंटेंट, खतरनाक टास्क और इमोशनल ड्रामा, विवादित शो Bigg Boss OTT में क्या-क्या होगा, जानें सबकुछ

Aug 07 2021, 05:09 PM IST

मुंबई. सबसे ज्यादा विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) जिसका सभी बेताबी से इंतजार कर रहे हैं, उसका ग्रैंड प्रीमियर 8 अगस्त को होगा। इस बार शो को सलमान खान (Salman Khan) नहीं बल्कि फिल्ममेकर करन जौहर (Karan Johar) होस्ट करेंगे। और शो वूट सिलेक्ट ऐप पर प्रसारित किया जाएगा, जिसे दर्शक 24 घंटे देख सकंगे। बिग बॉस के घर में रहने वाले फाइनल कंटेस्टेंटे्स की लिस्ट धीरे-धीरे सामने आ रही है। इस बार के सीजन को भी मेकर्स सक्सेसफुल बनाने के लिए काफी मशक्कत कर रहे हैं। इसी बीच शो से जुड़ी कुछ जानकारियां सामने आई है, जिसे जानने के लिए दर्शक लंबे से क्रेजी है। नीचे पढ़े इस बार ने 15वें सीजन में करन जौहर क्या तड़का लगाने वाले है...

Asianet Image

Bigg Boss 15 OTT : शुरू होने के 8 दिन पहले लीक हुई अंदर की फोटोज, ऐसा होगा बेडरूम और क्रॉन्फ्रेंस हॉल

Jul 31 2021, 05:04 PM IST

मुंबई. रियलिटी शो बिग बॉस 15 ओटीटी (Bigg Boss 15 OTT) जिसका सभी बेताबी से इंतजार कर रहे हैं, उसका ग्रैंड प्रीमियर 8 अगस्त को होगा। लेकिन प्रीमियर से पहले शो से जुड़ी कई सारी चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही है। अब बिग बॉस के घर के अंदर कुछ और फोटोज सोशल मीडिया पर लीक हुई हैं। इन फोटोज में बेडरूम से लेकर कॉन्फ्रेंस हॉल तक की फोटोज देखी जा सकती है। इस बार बिग बॉस के घर का अंदर का नजारा कैसा होगा इसका अंदाजा वायरल हो रही फोटोज को देखकर लगाया जा सकता है। बता दें कि बिग बॉस 15 जो ओटीटी पर आएगा उसे सलमान खान (Salman Khan) नहीं बल्कि फिल्ममेकर करन जौहर (Karan Johar) होस्ट करेंगे। नीचे देखें बिग बॉस 15 ओटीटी के घर की इनसाइड फोटोज...

Top Stories