Asianet Image

Bigg Boss 15: बालिका वधू की एक्ट्रेस के पति ने इस कंटेस्टेंट को दी मां की गाली, भड़के सलमान ने कही ये बात

Oct 16 2021, 01:18 PM IST

मुंबई। सलमान खान (Salman Khan) के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में आए दिन लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं। यहां तक कि कई बार तो नौबत मारपीट तक पहुंच चुकी है। शो में ही कई कंटेस्टेंट्स टास्क के दौरान आपस में भिड़ चुके हैं। हालांकि, शो के कंटेस्टेंट जय भानुशाली (Jay Bhanushali) और प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) की लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। जय भानुशाली ने कई बार प्रतीक सहजपाल को मां की गली बकी। जय भानुशाली के इस बर्ताव को कई सेलेब्स ने भी गलत बताया। लेकिन अब शो के होस्ट सलमान खान ने जय को उनकी गलती का एहसास कराते हुए जमकर क्लास लगाई है।

Asianet Image

Bigg Boss 15: औरतगिरी नहीं करता मेरा पति.. गुस्साई 'बालिका वधू' ने लगाई इसको लताड़, दी चुनौती भी

Oct 13 2021, 01:12 PM IST

मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) का टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में जो हो जाए वो कम है। जब से ये शो शुरू हुआ है तभी से घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़ा, गाली-गलौच और हाथापाई देखने को मिल रही है। ज्यादातर झगड़े टास्क के दौरान ही होते हैं। बीती रात के एपिसोड में एक बार फिर जय भानुशाली (Jay Bhanushali) और प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) के बीच झगड़ा हुआ। वहीं, कुछ घंटे पहले मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर किया, जिसमें जय भानुशाली की पत्नी माही विज (Mahi Vij), करण कुंद्रा (Karan Kundra) पर भड़कती नजर आ रही है। उन्होंने प्रोमो पर कमेंट्स करते हुए करण को चुनौती तक दे डाली। नीचे पढ़े आखिर ऐसा क्या हुआ कि इतनी भड़क गई माही विज...

Asianet Image

Bigg Boss 15 : मान ही नहीं रहा 'बालिका वधू' का पति, फिर दी गालियां तो आगबबूला हुआ शख्स यूं भड़का

Oct 13 2021, 10:50 AM IST

मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) का टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) जब से शुरू हुआ है तभी से घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़ा, गाली-गलौच और हाथापाई देखने को मिल रही है। ज्यादातर झगड़े टास्क के दौरान ही होते हैं। बीती रात के एपिसोड में एक बार फिर जय भानुशाली (Jay Bhanushali) और प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) के बीच झगड़ा हुआ। इतना ही नहीं जय ने दोबारा प्रतीक को गालियां दी, जिससे वो काफी अपसेट हो गया। वहीं, प्रतीक अपने आप पर कंट्रोल खो देते हैं और बैठकर रोने लगते हैं और खुद को चोट पहुंचाते हैं। नीचे पढ़े आखिर क्या हुआ टास्क के दौरान जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल के बीच...

Asianet Image

Bigg Boss 15: क्या मेरी मां-बहन के साथ भी ऐसी हरकतें करोगे ? भड़के सलमान खान ने इस शख्स की उतारी लू

Oct 09 2021, 01:23 PM IST

मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) का टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का पहला वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) आज यानी शनिवार को होने जा रहा है। इस शो से जुड़ा एक प्रोमो मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस प्रोमो में सलमान खान का रंग-ढंग कुछ अलग ही नजर आ रहा है। इसमें वे प्रतीक सेहजपाल (Pratik Sehajpal) पर बुरी तरह से भड़कते नजर आ रहे है। उन्होंने गुस्से में प्रतीक की तबीयत से क्लास लगाई और उनकी सारी लू उतार दी। बता दें कि सलमान, प्रतीक पर बेवजह गुस्सा नहीं हुए है बल्कि इसके पीछे भी बहुत बड़ी वजह। नीचे पढ़े सलमान खान का पारा चढ़ने की आखिर क्या है वो वजह...

Asianet Image

Bigg Boss 15: सलमान खान के शो में मचा बवाल, इस शख्स की गलती की सजा भुगतनी पड़ेगी सभी घरवालों को

Oct 07 2021, 12:32 PM IST

मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) का टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15), जिसे शुरू हुए महज अभी कुछ ही दिन हुए है और अभी से ही घरवालों के बीच लड़ाई-झगड़े और गाली-गलौच होना शुरू हो गई है। सीजन के चौथे दिन यानी बुधवार को कंटेस्टेंट जंगल में बैठे हंसी मजाक करते नजर आए। साथ ही सभी को नॉमिनेशन का भी सामना करना पड़ा। दरअसल, इसके पहले वाले एपिसोड में प्रतीक सहजपाल  (Pratik Sehajpal) और जय भानुशाली (Jay Bhanushali) के बीच जमकर झगड़ा हुआ और दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई थी दोनों हाथापाई करने पर उतर आए थे। इसी झगड़े के बाद बिग बॉस ने एक्शन किया और सभी को नॉमिनेट कर दिया गया। हालांकि सभी जंगलवासी बिग बॉस के इस फैसले से निराश दिखे। नीचे पढ़े आखिर ऐसा क्या किया था प्रतीक सहजपाल ने की उनकी वजह से सभी को सजा भुगतनी पड़ी...

Asianet Image

Bigg Boss 15: इस जगह कपड़े बदल रही थी एक कंटेस्टेंट, अचानक अंदर घुस आया ये शख्स, फिर मचा बवाल

Oct 06 2021, 09:25 AM IST

मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) का टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) शुरू हो चुका है। शो के शुरू होते ही कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े, हाथापाई, बहसबाजी शुरू हो चुकी है। हाल ही में प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) और उमर रियाज (Umar Riaz) के बीच तनातनी देखने को मिली। इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बीते एपिसोड में प्रतिक और मीशा अय्यर (Miesha Iyer) के बीच तू-तू, मैं-मैं हुई। इस लड़ाई के बाद मीशा जब कपड़े बदलने बाथरूम में गई तो प्रतिक उन्हें वहां जाने से रोक देता है। फिर जो हुआ उससे हंगामा मच गया। नीचे पढ़े मीशा अय्यर और प्रतीक सहजपाल के बीच हुए झगड़े की कहानी...

Asianet Image

Bigg Boss 15: इस कंटेस्टेंट को मिल रही सबसे ज्यादा फीस, बाकी 12 लोगों को मिल रहे इतने पैसे

Oct 05 2021, 07:26 PM IST

मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) का टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) 2 दिन पहले ही शुरू हुआ है। बता दें कि सलमान इसके प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग करने के लिए मुंबई लौटे थे। वे ऑस्ट्रिया में टाइगर 3 (Tiger 3) की शूटिंग कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो में करीब 12-13 कंटेस्टेंट्स शामिल हुए है। बिग बॉस 15 में इस बार करण कुंद्रा से लेकर स्वरागिनी की एक्ट्रेस तेजस्वी (Tejasswi Prakash) और आसिम रियाज के भाई उमर रियाज सहित कई कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। इसी बीच शो में शामिल होने इन सेलेब्स को कितनी फीस मिल रही है, ये बात सभी के दिमाग में चल रही होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो कंटेस्टेंट्स को मिलने वाली फीस की लिस्ट सामने आ गई है। एक बार फिर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) को इन दो टीवी कंटेस्टेंट्स से कम फीस मिल रही है। बता दें कि शमिता को बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss Ott) में भी एक टीवी एक्ट्रेस से कम फीस मिली थी। नीचे देखें इस बार बिग बॉल 15 में किस कंटेस्टेंट्स को कितनी फीस मिल रही है...

Asianet Image

Bigg Boss 15: स्वरागिनी की एक्ट्रेस से असीम रियाज के भाई तक, ये 15 कंटेस्टेंट लेंगे बिग बॉस के घर में एंट्री

Oct 02 2021, 08:07 PM IST

मुंबई। सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का प्रीमियर 2 अक्टूबर को है। इसके साथ ही शो का सीजन 15 शुरू हो जाएगा। इस बार शो में कई जाने-पहचाने चेहरों के अलावा कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो में करीब 12-13 कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे, जिनमें से कुछ कंटेस्टेंट का नाम फाइनल हो चुका है। बिग बॉस 15 में इस बार करण कुंद्रा से लेकर स्वरागिनी की एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और आसिम रियाज के भाई उमर रियाज समेत कई कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन शामिल हैं इस लिस्ट में।

Top Stories