Alia bhatt Photos -

180 Stories

New Year 2022: Ranbir Kapoor-Alia Bhatt से Sidharth Malhotra- Kiara Advani तक, यहां मनाएंगे जश्न

Dec 30 2021, 10:55 AM IST
मुंबई. नया साल यानी 2022 को आने में महज कुछ ही घंटे बाकी है। आमजन से लेकर बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स तक ने नए साल का स्वागत करने के लिए ढेर सारी प्लानिंग कर रखी है। हालांकि, कोरोना ने फिर से अपने पैर परासने शुरू कर दिए है लेकिन भी जश्न मनाने को जोश अभी भी ठंडा नहीं हुआ है। कई सेलेब्स जहां मुंबई में रहकर ही नए साल का जश्न मनाएंगे वहीं कई ऐसे भी जो इस न्यू ईयर सेलिब्रेट करने विदेश रवाना हो चुके हैं। आपको बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) तो पहले ही अपनी पत्नी के साथ मालदीव पहुंच चुके हैं। वहीं, हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी मालदीव के लिए रवाना हुए है। नीचे पढ़ें आखिर कौन सा स्टार किस जगह पर मनाने वाला है नए साल का जश्न...

सहेली की संगीत सेरेमनी में Alia Bhatt ने पहना ऐसा ब्लाउज कि उड़ा मजाक, एक बोला- उर्फी जावेद बन रही हो

Nov 21 2021, 11:17 AM IST
मुंबई. स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 (Student Of The Year 2) में काम करने वाले आदित्य सील (Aditya Seal) और अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) आज यानी रविवार 21 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पिछले 2 दिन से उनकी ग्रैंड वेडिंग का फंक्शन चल रहा है। शनिवार को हुई ग्रैंड संगीत सेमेरनी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे। इस दौरान आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी नजर आई। बता दें कि आलिया, अनुष्का रंजन की बहन आकांक्षा की बेस्ट फ्रेंड है। जैसे ही आलिया संगीत सेरेमनी में पहुंची सभी की निगाहें उन पर टिक गई। इस दौरान आलिया हल्के पीले रंग के लहंगे में नजर आई। उनकी चोली सबसे ज्यादा स्टाइलिश थी और हर किसी की नजर उनकी चोली पर ही थम गई। लेकिन इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। लोग उनकी तुलना उर्फी जावेद (Urfi Javed) तक से कर रहे हैं और साथ ही भद्दे कमेंट्स भी कर रहे हैं। नीचे पढ़ें आलिया भट्ट के कपड़ों पर लोगों ने किस तरह के कमेंट्स किए...

Anushka Ranjan-Aditya Seal Wedding:अनुष्का की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने, इन सेलेब्स ने बिखेरा जलवा

Nov 19 2021, 08:40 PM IST
मुंबई. बॉलीवुड में शादियों का मौसम चल रहा है। राजकुमार राव (Rajkummar rao) और पत्रलेखा (Patralekha) ने सात फेरे लेकर मुंबई वापस आ गये हैं। वहीं अब एक और एक्ट्रेस डोली चढ़ने की तैयारी कर रही हैं। एक्ट्रेस अनुष्का रंजन (anushka ranjan) 21 नवंबर को अपने मंगेतर आदित्य सील (Aditya Seal) के साथ विवाह के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी का जश्न शुरू हो चुका हैं। तीन दिनों तक शादी की रस्म चलने वाली है। 19 नवंबर को अनुष्का की संगीत समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें बॉलीवुड और मॉडलिंग से जुड़े कई सेलेब्स पहुंचे। ऋतिक रौशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी पार्टी में नजर आईं। वहीं टीवी इंडस्ट्री का मशहूर चेहरा क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D'Souza) ने भी पार्टी में धूम मचाया। एक्ट्रेस वाणी कपूर भी पार्टी में जलवे बिखेरती नजर आईं। पार्टी की कुछ शानदार तस्वीरें सामने आई हैं।

होनेवाली सास Neetu Kapoor के साथ नया घर देखने पहुंचीं Alia Bhatt, पीछे-पीछे पहुंच गए Ranbir Kapoor

Nov 07 2021, 01:03 PM IST
मुंबई। बॉलीवुड में फिलहाल सेलेब्स की शादियों को लेकर काफी बज बना हुआ है। एक तरफ जहां कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी की खबरें मीडिया में छाई हैं तो वहीं, दूसरी ओर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को भी फैन्स जल्द शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि रणबीर-आलिया अगले साल 2022 में शादी करेंगे। वहीं, शादी के बाद रणबीर-आलिया अपने नए घर में शिफ्ट होने का भी प्लान कर रहे हैं। हाल ही में आलिया भट्ट अपनी होने वाली सास नीतू कपूर के साथ नए घर के रेनोवेशन का काम देखने पहुंचीं। इस वजह से कुछ परेशान नजर आईं आलिया भट्ट..