Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया को हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ तिथि माना गया है। इस दिन किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। इस दिन दान करने का भी विशेष महत्व है। कुछ खास चीजों का दान करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
Akshaya Tritiya 2026 kab Hai: ज्योतिष शास्त्र में 4 अबूझ मुहूर्त बताए गए हैं। अक्षय तृतीया भी इनमें से एक है। इस बार अक्षय तृतीया का पर्व 19 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा। विद्वानों का कहना है कि अक्षय तृतीया पर दान करने का विशेष शुभ फल मिलता है। इस दिए किया गया दान जीवन में सुख-समृद्धि लाता है और गुड लक यानी किस्मत भी चमकाता है। यही कारण है कि इस दिन लोग जरूरतमंदों को दिल खोलकर दान करते हैं। इस दिन 5 चीजों का दान बहुत शुभ माना गया है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 5 चीजें…
ये भी पढ़े-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया क्यों है इतनी शुभ? बहुत कम लोग जानते हैं ये 4 वजह
अनाज का दान करें
अक्षय तृतीया पर अनाज दान करने का विशेष शुभ फल मिलता है। इस दिन जरूरतमंदों को गेहूं, चावल, चना आदि अनाज का दान अपनी इच्छा अनुसार करें। इस दिन अनाज का दान करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है और देवी अन्नपूर्णा की कृपा से धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।
ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2026 पर कब खरीदें सोना? नोट करें शुभ मुहूर्त
सत्तू का दान करें
सत्तू ग्रामीण क्षेत्रों में खाया जाता है। इसे कई तरह के अनाजों को पीसकर बनाया जाता है। गर्मी में इसे खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। अक्षय तृतीया के समय बहुत ज्यादा गर्मी होती है, इसलिए इस दिन गरीबों को सत्तू का दान करना विशेष रूप से करना चाहिए। इससे जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं।
फलों का दान भी शुभ
वैशाख मास में ग्रीष्म ऋतु होती है। इस समय सूर्य के ताप से लोग परेशान करते हैं। ऐसी स्थिति में अक्षय तृतीया पर गरीबों को तरबूज, खरबूज और आम आदि फलों का दान करने का महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
जूते-चप्पल, छाते का दान करें
अक्षय तृतीया पर जूते-चप्पल, छाते या अन्य चीजें जिनसे गर्मी में राहत मिलती है, इनका भी दान करना चाहिए। इससे अन्य सभी देवताओं के साथ शनिदेव की कृपा भी प्राप्त होती है। जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव है, उन्हें ये उपाय जरूर करना चाहिए।
पानी से भरे कलश का दान करें
अक्षय तृतीया पर पानी से भरा कलश या मटकी का दान योग्य ब्राह्मण को करना चाहिए। कलश के साथ अनाज, फल, कपड़े आदि का दान भी करें। ये दान अक्षय तृतीया के महत्व को और भी बढ़ा जाता है। इससे जीवन में शुभता बनी रहती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
